फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   dr mayank got gold

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में डॉ. मयंक को गोल्ड

Tue, 28 Oct 2014 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 28 Oct 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
कन्हेली के डॉ. मयंक पावड़िया वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सुपर हैवीवेट कैटेगरी में 900 किलो वजन उठाकर विजेता बने हैं।
विज्ञापन


यह चैंपियनशिप 17 से 20 अक्टूबर तक एमैच्योर एथलेटिक्स यूनियन ने अमेरिका के लासवेगास में कराई थी। रोहतक पहुंचने पर खिलाड़ियों ने मयंक का स्वागत किया।

तिलयार झील से उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ उनके गांव तक ले गए। इस चैंपियनशिप में डॉ. मयंक ने इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

125 किलो भार वर्ग सुपर हैवीवेट वर्ग के डा. मयंक पावड़िया कन्हेली निवासी धर्मबीर सिंह के बेटे और सूबेदार अनार सिंह के पोते हैं।

इस अवसर पर डॉ. मयंक ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल में समय दिया जाए तो दोनों में बेहतर मुकाम हासिल किया जा सकता है। आगे भी वे देश के लिए गोल्ड जीतकर लाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता राम अवतार वाल्मीकि, योगेंद्र पावड़िया, हरिश्चंद्र सिंह, यशवंत सिंह और वीरेंद्र मौजूद रहे।

डेंटिस्ट हैं डॉ. मयंक, वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का मिला खिताब  
मयंक खेल के साथ शिक्षा में भी अव्वल हैं। पिछले वर्ष उन्होंने वीडीएस डेंटल कॉलेज, बहादुरगढ़ से डिग्री पूरी की। अब उसी कॉलेज से इंटर्नशिप कर रहे हैं। उनकी सफलता पर मां सुनीता रानी सहित पूरा परिवार खुश है कि उन्होेंने अपने दादा की इच्छा पूरी की। 19 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में डॉ. मयंक ने फर्स्ट इवेंट स्क्वैट में 322.5 किलो, सेकेंड इवेंट बेंच में 250 किलो और थर्ड इवेंट में 325 किलो वजन उठाया था। डॉ. मयंक को वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed