फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   doordarshan and akaswani

दूरदर्शन और आकाशवाणी पर दी लापता होने की सूचना

Tue, 07 Oct 2014 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 07 Oct 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
गद्दी खेड़ी रोड पर घर के बाहर से लापता दोनों बहनों का सात दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बहनों की फोटो और जरूरी जानकारी, पुलिस विभाग के जिपनेट पर डाल दिया है। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी इनके लापता होने की सूचना दे दी है।

दोनों बहनों की तलाश में पुलिस टीमों को आसपास के जिलों में भी भेजा गया है। साइबर सेल भी अपने स्तर पर तलाश में जुटा है। मामले की जांच डीएसपी करण गोयल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चियों के लापता होने की जानकारी 30 सितंबर को सुबह ही दे दी थी। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो उनकी बच्चियां मिल सकती थीं।
यह है मामला  
बिहार के रोहतास जिला निवासी शशिकांत की पत्नी गायत्री देवी 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सब्जी मंडी गई थी। उसकी दोनों बेटियां 10 वर्षीय ईशु और 6 वर्षीय शिवानी घर के बाहर खेल रही थीं। गायत्री जब वापस लौटी तो दोनों बेटियां घर पर नहीं थीं। काफी तलाश करने के बाद जब दोनों नहीं मिलीं तो पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया है, लेकिन परिजन दोनाें बच्चियों के अपहरण की बात कह रहे हैं। गायत्री देवी का कहना है कि उन्होंने 30 को ही सुबह पुलिस को सूचना दे दी थी। यदि उनकी शिकायत उसी दिन दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उनकी दोनों अभी तक मिल जातीं।
विज्ञापन

====
दोनों लड़कियों की तलाश के लिए थाना से दो टीमें लगी हैं। एसपी के आदेश पर साइबर सेल भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। पुलिस के जिपनेट पर सारी जानकारियां और फोटो आदि डाले गए हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस टीमें अपने स्तर पर तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलबीर सिंह, एसएचओ, थाना शहर, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed