{"_id":"befd69453d3bd601bd1b76cd266e4f58","slug":"dna-can-help-build-future-super-computers-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए की मदद से सुपर कंप्यूटर के साथ सस्ते कंप्यूटर का होगा निर्माण","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
डीएनए की मदद से सुपर कंप्यूटर के साथ सस्ते कंप्यूटर का होगा निर्माण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए के साथ कॉपर साल्ट का प्रयोग कर भविष्य में सुपर कंप्यूटर के साथ ही सस्ते कंप्यूटर का निर्माण संभव हो सकेगा। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजिला के शोधकर्ताओं ने कॉपर साल्ट और ईडीटीए का प्रयोग कर नई संरचना हासिल की है।
विज्ञापन
प्रमुख शोधकर्ता जो वॉलर का कहना है कि हमारे शोध ने यह बताता है कि किस प्रकार डीएनए संरचना को परिवर्तित किया जा सकता है और इस प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है जिसके बारे में हमें अनुमान नहीं था। डीएनए संरचना को कॉपर साल्ट का प्रयोग कर हेयर पिन संरचना में दूसरी बार परिवर्तित किया जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले डीएनए संरचना में केवल एक बार ही परिवर्तन संभव था, लेकिन पहली बार यह बताया गया कि संरचना को दूसरी बार कैसे परिवर्तित किया जा सकता है।
नैनो तकनीक के क्षेत्र में डीएनए का प्रयोग छोटी मशीनों और सिलिकॉन के स्थान पर डीएनए आधारित कंप्यूटर के निर्माण में किया जाता है।