{"_id":"3a950b4d28eababfbc920f98a2f6c06e","slug":"district-and-block-level-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला और ब्लॉक स्तर पर करेंगे रोष सभाएं","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जिला और ब्लॉक स्तर पर करेंगे रोष सभाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 20 Sep 2014 03:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्याध्यापकों के प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति कोटे में भरपाई के लिए मौलिक शिक्षा स्कूलों के मुख्याध्यापकों ने कमर कस ली है।
मुख्याध्यापकों ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने अपनी वेबसाइट पर आचार संहिता के बाद भी पिछली तिथि से अधिसूचना जारी की तो यह 70 हजार शिक्षकों के पदोन्नति अवसर पर कुठाराघात होगा।
इसके लिए प्रदेश भर के मुख्याध्यापक जल्द ही जिला और ब्लॉक स्तर पर रोष सभाएं भी करेंगे।
हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अभी तक अधिसूचना की प्रति नहीं डाली गई है।
लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी प्रति उपलब्ध है। पिछले पांच वर्षों में पीजीटी पदों पर पदोन्नति न करने, पदोन्नति में अध्यापन विषय की शर्त लगाने, सभी मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को आहरण-वितरण अधिकार और द्वितीय श्रेणी का दर्जा न देने, एसीपी की शक्तियां निदेशालय स्तर पर करने जैसे फैसले सरकार ने लिए हैं। ये सभी फैसले शिक्षक विरोधी हैं। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सतपाल बुरा ने बताया कि जहां मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी है, वहीं पर एसोसिएशन मौजूदा हालात को देखते हुए जिला व खंड स्तर पर रोष सभाएं करेगी।