फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   distance learing programme date extend

डिस्टेंस एजूकेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Tue, 14 Oct 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 14 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के डीडीई से यूजी या पीजी करने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया है।

मतलब आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्र 31 अक्टूबर तक बगैर विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

डीडीई के निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में  बीए, बीकॉम पार्ट एक और दो, बी.लिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के एमए प्रीवियस एंड फाइनल हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास, एमएससी मैथमेटिक्स प्रीवियस एंड फाइनल, एमकॉम प्रीवियस एंड फाइनल के अलावा एमलिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी बिना विलंब शुल्क के 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एक्सिस बैंक में 7 नवंबर तक चालान जमा होगा। इसके बाद आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी और बैंक चालान की कॉपी डीडीई कार्यालय में 14 नवंबर तक जमा करवानी होगी।


31 के बाद लगेगा विलंब शुल्क
प्रो. गिल ने बताया कि 31 अक्टूबर के बाद 1 दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के आवेदन किया जा सकेगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 8 दिसंबर तक एक्सिस बैंक में चालान जमा करवाना होगा और आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी व चालान की कॉपी 15 दिसंबर तक डीडीई कार्यालय में जमा करानी होगी। इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा कराना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2014 तय की गई है। इन अभ्यर्थियों को 6 जनवरी 2015 तक एक्सिस बैंक में चालान जमा करवाना होगा और 13 जनवरी तक आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी और बैंक चालान की कॉपी डीडीई कार्यालय में जमा करानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed