फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   difficulties in uploading on facebook

फेसबुक पर अपडेट करने में हो रही हैं मुश्किलें

Tue, 22 Oct 2013 03:54 PM IST
Updated Tue, 22 Oct 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
difficulties in uploading on facebook

दुनिया भर में फ़ेसबुक के कई यूज़र्स पिछले कुछ घंटों से अपने पन्ने पर स्टेटस अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये समस्या एकसाथ कई देशों में सामने आई है।

विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग हैं जिनके पोस्ट फेसबुक पर दिखाई दे रहे हैं।

फेसबुक पर हुई इस ख़राबी के चलते यूज़र्स स्टेटस अपडेट करने, टिप्पणियां करने, पोस्ट लाइक करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

स्टेटस अपडेट करने पर एक संदेश दिखाई देता है, ''आपका स्टेटस फिलहाल पोस्ट नहीं हो सकता, कुछ देर बाद कोशिश करें।''

फेसबुक पर पोस्ट करने को लेकर दिक्कतें इससे पहले भी आ चुकी हैं लेकिन ये पहली बार है कि दुनिया भर में इतने बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हों।

मैशेबल, हफिंगटन पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे कई अखबारों ने इसके बारे में ख़बरें जारी की हैं।

इस बीच टि्वटर पर कई लोगों ने फेसबुक में आई ख़राबी को लेकर ट्वी़ट किया है।

कई लोगों ने ट्वीट कर लिखा कि 'फेसबुक में आई ख़राबी से या तो लोगों के पास काम करने का समय बढ़ जाएगा या फिर लोग हर घड़ी ये देखने में व्यस्त हो गाएंगे कि फेसबुक काम कर रहा है या नहीं।'
विज्ञापन


फेसबुक ने फिलहाल इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed