{"_id":"8e13bf50e66a0f461261254b3e54176d","slug":"dhoom-3-trailer-gone-60-lakh-across","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम 3 का धमाल, 6 दिन में 60 लाख पार","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
धूम 3 का धमाल, 6 दिन में 60 लाख पार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम 1 और धूम 2 के बाद लोगों में धूम 3 की दीवानगी किस हद तक है। इसका अंदाजा इस फिल्म के नए ट्रेलर से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
छह दिन में मात्र धूम 3 का ट्रेलर 60 लाख तक देखा जा चुका है। पिछले रविवार को रिलीज हुआ ये ट्रेलर, यू ट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। खासकर युवाओं में इसको लेकर जबरदस्त दीवानगी है।
धूम के दो पार्ट में पहले से मौजूद अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ, इस बार आमिर खान की एंट्री हो रही है। आमिर के फैन्स को इसका जबरदस्त इंतजार है।
पहले ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। जिसमें आमिर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे हैं। आमिर के साथ इस बार धूम में कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।
अभिषेक, उदय के साथ आमिर और कैटरीना की एंट्री बॉक्स आफिस पर क्या नए कीर्तिमान स्थापित करती हैं। ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा, लेकिन यू-ट्यूब लगातार बढ़ रहा आंकड़ा फिलहाल एक सकारात्मक संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
धूम सीरीज की पहली फिल्म 2004 में बनी थी, जिसमें जॉन अब्राहिम और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। एक्शन थ्रिलर के साथ, फिल्म के संगीत ने भी नए रिकॉर्ड बनाए थे।
विज्ञापन