फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Deshraj Mukyaropi arrested in murder case

देशराज हत्याकांड में मुख्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2014 01:28 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
देशराज हत्याकांड में मुख्यारोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पार्षद मेहरचंद के भाई देशराज के मुख्यारोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
गौरतलब है कि तीन मई को कस्बे के वार्ड पांच के पार्षद मेहरचंद के भाई देशराज की रॉड और लाठी से पीटकर उसी के होटल के सामने हत्या कर दी थी। इस मामले में कनीना पुलिस और स्पेशल स्टाफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत वासी उन्हाणी को गांव रोहडाई जिला रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस ने आरोपी पवन के भाई राजेश उर्फ खन्ना वासी उन्हाणी को भी गांव से गिरफ्तार किया है। राजेश ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को मौके के बाद भागने और अन्य मदद करने का काम किया था। आरोपी मंजित को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी बलजीत सिंह कंबोज, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई बलवंत सिंह, सिपाही अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


यूं हुआ था पूरा घटनाक्रम
तीन मई को देशराज की बर्बर तरीके से हत्या करने के विरोध में घटना के विरोध में कस्बावासियों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। मौके पर पहुंचे एसपी ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। अगले दिन भी कनीना के लोगों ने करीब 5 घंटे तक जाम लगाकर कनीना का संपर्क पूरे दक्षिण हरियाणा से काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम सतीश कुमार ने लोगों से तीन दिन में सभी आरोपियों को पकड़ने की बात कही और लोगों को शांत कराया था। सड़क जाम करने वाले 18 नामजद और 125 के करीब अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दायर कर दिया था। तीन दिन बीत जाने पर आरोपियों को नहीं पकड़ने और लोगों पर दर्ज केस वापस न लेने से ग्रामीणों में काफी रोष पनपा रहा था। जनसभा करते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed