फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Decorating and message

सजा और संदेश

Fri, 14 Nov 2014 08:06 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 14 Nov 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
Decorating and message

कश्मीर में चार वर्ष पुराने मच्छेल फर्जी मुठभेड़ मामले में दो अधिकारियों समेत सात सैन्यकर्मियों को दी गई उम्रकैद की सजा उन तमाम लोगों के लिए सबक है, जो तरक्की और इनाम के लिए निर्दोष लोगों की हत्या करने में गुरेज नहीं करते। इस मामले में भी कुछ सैन्यकर्मियों ने पहले सुनियोजित ढंग से तीन निर्दोषों को विदेशी आतंकवादी बताकर मार डाला, बाद में स्थानीय लोगों के आक्रोश को ताकत के बल पर दबाने के क्रम में भी अनेक लोगों की जान गई थी!

विज्ञापन


यह अपने अधिकारों के दुरुपयोग की ही नहीं, बल्कि अन्याय की भी पराकाष्ठा थी। चौतरफा दबावों के बीच सेना ने इस मामले की जांच की और दोषी सैन्यकर्मियों को दंडित किया। बेशक कोई सजा घाटी के उन तीन लोगों की अन्यायपूर्ण मौत की भरपाई नहीं कर सकती, पर इससे वहां कानून-व्यवस्था और न्याय के प्रति आस्था लौटने की उम्मीद तो की ही जा सकती है। सैन्य अदालत का यह फैसला कई और कारणों से महत्वपूर्ण है। थोड़े ही दिनों पहले बडगाम में सेना ने एक कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें दो युवा मारे गए और दो घायल हुए थे। इस घटना में भी सैनिकों ने कार की जांच किए बिना उसे निशाना बनाया था।
विज्ञापन


यह उस सेना का गैरजिम्मेदार रवैया था, जिसने थोड़े ही समय पहले बाढ़ के समय अपने मानवीय आचरण से घाटी के लोगों का दिल जीता था। बाद में हालांकि सेना ने अपनी गलती स्वीकारी, जो घाटी जैसी जगह में एक विरल घटना थी, और जांच में सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। उम्मीद करनी चाहिए कि मच्छेल के गुनाहगारों को मिली सजा बडगाम जैसी घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सेना की छवि के लिहाज से भी सैन्य अदालत के इस फैसले का महत्व है, क्योंकि अलगाववादी संगठन ऐसी ही सैन्य निरंकुशताओं के मुद्दे उठाकर न सिर्फ सेना की मौजूदगी पर, बल्कि घाटी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हैं। इस तरह की घटनाएं केंद्र की उस एनडीए सरकार के लिए भी चुनौती की तरह हैं, जो जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता की नई पहल करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed