फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   decision of crowd

भीड़ का फैसला!

Thu, 01 Oct 2015 07:48 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
decision of crowd

राजधानी दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा के एक गांव बिसाहड़ा में जो कुछ हुआ, उसने हमारी सामूहिक चेतना को झकझोर कर रख दिया है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि एक ऐसे अपराध के लिए, जिसकी पुष्टि होना अभी बाकी है, किसी व्यक्ति की सैकड़ों लोगों की भीड़ इतनी बर्बरता से पिटाई कर दे कि उसकी मौत ही हो जाए! यदि यह घटना किसी को स्तब्ध नहीं करती, तो इसका मतलब है कि वह चेतनाशून्य हो चुका है।

विज्ञापन


ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन ऐसी घटना की पुनरावृत्ति यही बताती है कि एक समाज के रूप में हम कहीं चूक रहे हैं। वरना तो हम एक ऐसे लोकतंत्र का हिस्सा हैं, जिसमें हमें अपने कानून के राज पर गर्व होता है। दुनिया में यही हमारी पहचान भी है। इसमें भीड़ को अपना न्याय सुनाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। और यह भी, कि हम तमाम टकरावों के बावजूद एक ऐसा समाज हैं, जिसमें वैमनस्य के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। लेकिन यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन


कथित रूप से पशुवध के आरोप में भीड़ के हाथों जो शख्स मारा गया, उसका परिवार तीन पीढ़ी से उसी गांव में रह रहा था। तीन पीढ़ी से जिस गांव की मिट्टी और रोटी से उनका साझा था, उसी गांव के लोगों से अचानक ऐसी दुश्वारियां क्यों हो गईं? उनके बीच की रिश्ते और विश्वास की वह डोर कैसे अचानक टूट गई? भावनाओं पर उत्तेजनाएं जब हावी होने लगती हैं, तब हम अपना सामूहिक विवेक भी खोने लगते हैं। और तब भीड़ कानून-व्यवस्था को दरकिनार कर अपना फैसला सुनाने लगती है। क्या यह हम सबकी साझा नाकामी नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में ऐसे ही नाजुक मौके एक समाज के रूप में हमारे लिए परीक्षा की घड़ी की तरह होते हैं। अब इस घटना के बाद तमाम राजनीतिक दलों के बीच जिस तरह की बयानबाजी हो रही है, उससे समझ जाना चाहिए कि यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है। लगता तो यह भी है कि अतीत में हुई सांप्रदायिक हिंसा की ऐसी तमाम घटनाओं के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया है। यह मामला और भड़के, उससे पहले सबको सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed