{"_id":"db1b12a4-0429-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"day-and-night-will-be-equal-at-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गायब हो जाएगी कुछ लोगों की परछाई","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आज गायब हो जाएगी कुछ लोगों की परछाई
नई दिल्ली/भरत पांडेय
Updated Sat, 22 Sep 2012 01:50 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को दिन और रात बराबर होगा। जब सूर्य भूमध्य रेखा पर आता है, तो पूरे विश्व में दिन और रात बराबर होते हैं। इस खगोलीय घटना के चलते भूमध्य रेखा और कर्क रेखा के बीच रहने वाले लोगों की दोपहर में सूर्य की रोशनी से परछाई नहीं बनेगी।
जंतर-मंतर और इंडिया गेट पर लोगों को इस खगोलीय नजारे को दिखाने की तैयारी की गई है। इंडिया गेट पर दस टेलिस्कोप लगाए जाएंगे। जंतर-मंतर पर प्रोजेक्ट परिधि के तहत साइंटिफिक हेरिटेज वॉक व इंडिया गेट पर इंटरनेशनल ऑब्जर्व द मून नाइट का आयोजन किया जाएगा।
सुबह के समय सबसे पहले जंतर मंतर स्थित तीन सौ वर्ष पुराने श्रीराम यंत्र, मिश्र यंत्र, जेपी यंत्र के जरिए पृथ्वी की परिधि को मापा जाएगा। साथ ही, सूर्य और चंद्रमा सहित अन्य ग्रहों का अध्ययन करके समय की गणना की जाएगी। खासतौर से पर्यटकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार शाम के समय इंडिया गेट पर रात में चंद्रमा की स्थिति व उससे जुड़े अध्ययन की गणना भी की जाएगी। रात के समय चंद्रमा भी और दिन के मुकाबले अधिक सुंदर दिखेगा। शनिवार को सूर्योदय सुबह 6.10 बजे और सूर्यास्त 6.18 बजे होगा। इसी तरह से रविवार को सूर्योदय 6.10 बजे और सूर्यास्त शाम 6.17 बजे होगा। खास बात यह होगी कि जंतर-मंतर पर 5 डिग्री के एंगल पर सूर्य के जरिए समय को मापा जाएगा।
'साल में दो दिन ऐसा होता है, जब सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस स्थिति में दिन और रात बराबर होते हैं। मार्च में भी दिन-रात बराबर होते हैं।
- रत्ना श्री, निदेशक, नेहरू तारामंडल
'पृथ्वी का सर्किल मापने पर साफ ज्ञात होगा कि दिन बारह घंटे और रात भी बारह घंटे की है।'
- सीवी देवगन, अध्यक्ष, स्पेस संस्था