फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Cut with a sharp weapon in the killing of the young man Gamdi

गामड़ी में तेजधार हथियार से काट युवक की हत्या

Fri, 09 May 2014 12:40 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Fri, 09 May 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांव शामड़ी के एक युवक की बुधवार रात अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को हत्यारों ने उनके घर के समीप पड़े खाली मकान के आगे डाल दिया और फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।\
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव शामड़ी निवासी 18 वर्षीय मंजीत के पिता प्रताप ने बताया कि बुधवार को करीब 11 बजे रात में मंजीत के फोन पर कॉल आयी और वह घर से चला गया। चूंकि वह अक्सर आसपास में अपने दोस्तों के यहां चला जाता था, इसलिए थोड़ा-बहुत इंतजार के बाद घर के सदस्य सो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनका बेटा मंजीत लहूलुहान हालत में पड़ोस के खाली मकान के पास पड़ा हुआ है। घर वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह दम तोड़ चुका था। प्रताप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। तीन भाईयों में दूसरे नम्बर पर था मृतक मंजीत।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed