फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   crime news

मिस्त्री को बंधक बना बुलवाए दूसरे साथी, पाजामा उतरवाया

Mon, 24 Nov 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 24 Nov 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-2 में मकान मालकिन व उसके रिश्तेदार पर चार मिस्त्रियों ने बंधकर बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने उल्टा समझौता करने के लिए दबाव बनाया। रविवार को श्रमिकों ने बैठक कर फैसला लिया कि सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
ये है मामला
शनिवार को सेक्टर-2 में एक मकान मालिक ने उसके यहां पलंबर का काम कर चुके मिस्त्री को फोन करघर पर बुलाया। आरोप है कि सुनील मिस्त्री के मकान पर पहुंचते ही मकान मालकिन व उसके रिश्तेदार ने उस पर पाइपों से हमला कर दिया। उन्होंने घर से पानी की टोंटी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया। सुनील को बंधक बना कहा कि वह अपने बाकी तीनों मिस्त्री साथियों को भी बुलाए। सुबोध, दिनेश और एक अन्य साथी मकान पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि एक पलंबर का पाजामा उतारकर अपमानित किया और उसके रुपये भी निकाल लिए। मकान मालकिन ने खुद को एक राजनेता की रिश्तेदार होने की धमकी भी दी। यूनियन के कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद चारों बंधक मिस्त्रियों को मुश्किल से छुड़वाया गया।
विज्ञापन

बैठक कर लिया फैसला
यूनियन के सभी श्रमिक नागरिक मंच के सहसंयोजक विनोद व श्रमिक नेता कपिल की अगुवाई में अर्बन एस्टेट थाना पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने गए श्रमिकों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने भी दुर्व्यवहार किया। भारी प्रतिरोध के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की और चोटिल श्रमिकों का उपचार करवाया। रविवार को थाने में पुलिस अधिकारी ने आरोपी महिला को बुलाकर समझौता करवाने की कोशिश की। कार्रवाई न करने के विरोध में श्रमिकों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन का फैसला लिया है। प्रतिनिधिमंडल में सुदेश, ठेकेदार, सीटू जिलाध्यक्ष सतबीर पाकस्मा, अनिल, कपिल, सतबीर, दिनेश, विनोद और रमाकांत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed