फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Counting began peacefully amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक हुई मतगणना

Sat, 17 May 2014 01:08 AM IST
Jind
Jind Updated Sat, 17 May 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
16वीं लोकसभा के लिए सोनीपत लोकसभा के अंतर्गत आने वाले जींद, जुलाना और सफीदों विधानसभा सेगमेंट के मतों की गिनती शुक्रवार को अर्जुन स्टेडियम में हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना दोपहर करीब एक बजे तक चली। जुलाना सेगमेंट के परिणाम सबसे बाद में घोषित हुए।
विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट सुबह सात बजे अर्जुन स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो गए थे। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से 23 प्रत्याशियों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


करीब नौ बजे सफीदों सेगमेंट के पहले दौर की मतगणना का परिणाम आया। सफीदों सेगमेंट के मतों की गणना अर्जुन स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में हुई। इससे भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक को सर्वाधिक 47986 मत प्राप्त हुए। इनेलो प्रत्याशी पदम सिंह दहिया को 32067 तथा कांग्रेस उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक को 25770 मत प्राप्त हुए। सफीदाें सेगमेंट में कुल 118123 मत डाले गए थे। इस सेगमेंट में निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम में पहली बार दिए गए नोटा के बटन को 183 मतदाताआें ने दबाया। जींद  सेगमेंट में भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक को सर्वाधिक 50789 मत प्राप्त हुए। इनेलो प्रत्याशी पदम सिंह दहिया को 29862 तथा कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को 16791 मत प्राप्त हुए। इस सेगमेंट में 298 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेगमेंट में कुल 111306 मत पड़े थे। जुलाना सेगमेंट से इनेलो प्रत्याशी पदम सिंह दहिया को 41895 , भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक को 33960 और कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मलिक को 23632 मत प्राप्त हुए। इस सेगमेंट में 156 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जुलाना सेगमेंट में मतदाताओं द्वारा कुल 112576 मत डाले गए थे। सफीदों सेगमेंट के मतों की गणना का कार्य 12, जींद सेगमेंट का 11 और जुलाना सेगमेंट का 13 दौर में पूरा हुआ।

पुलिस रही अलर्ट
मतगणना के चलते पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। बाल भवन और स्टेडियम की ओर जाने वाले रानी तालाब रोड को बंद किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से 700 पुलिसकर्मी तैनान किए गए थे।

हिसार पर रही नजर
बेशक सरकारी और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी जींद में लगी थी, लेकिन उनकी रुचि भी हिसार लोकसभा चुनाव के नतीजों में रही। इसके चलते अनेक पुलिसकर्मी दुकानों और मीडिया सेंटर में घुसकर टीवी से चिपके रहे।

सफीदों सेगमेंट की गिनती सबसे पहले
अर्जुन स्टेडियम में आठ बजे से ईवीएम को खोलकर मतों की गिनती का काम शुरू हो गया था। सफीदों सेगमेंट की गिनती सबसे पहले हुई। करीब साढ़े 11 बजे सफीदों सेगमेंट की मतगतणन पूरी हो गई। जुलाना सेगमेंट की मतगणना को सबसे देरी से करीब डेढ़ बजे अंतिम रूप दिया जा सका।

मतगणना केंद्रों के बाहर भी डटे रहे समर्थक
अपडेट जानने के लिए विभिन्न पार्टियों के समर्थक मतगणना केंद्रों के बाहर डटे रहे। कड़ी धूप के बावजूद लोग केंद्र से निकले वाले हर व्यक्ति पर ताजा रुझानों की आस लगाए रहे। इनमें भाजपा के समर्थक सबसे अधिक थे।

एडीसी ने पूछा खाने का इंतजाम।
जुलाना सेगमेंट की मतगणना बहुत ही धीमी चल रही थी। जिस समय सफीदों सेगमेंट की मतगणना पूरी हो चुकी थी और जींद सेगमेंट के 10 दौर की मतगणना चल रही थी। जुलाना सेगमेंट के छठे दौर की मतगणना पूरी हुई थी। जुलाना सेगमेंट के एआरओ एडीसी जयबीर आर्य ने मतों की घोषणा की। इसके साथ ही बिना माइक बंद किए उन्होंने पूछा खाना मिलता है क्या। इस बार मतगणना केंद्र के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी हंसने लगे।

हर राउंड के साथ बदलते रहे भाव
मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ पार्टियों के एजेंटों के भाव बदलते रहे। जुलाना सेगमेंट में जहां इनेलो समर्थकों के चेहरे खिले रहे, वहीं अन्य दो सेगमेंट में भाजपा समर्थक उत्साह में रहे।


दुकानदारी हुई चौपट:
मतगणना के चलते प्रशासन ने एसडी स्कूल की ओर जाने वाले रोड को बंद कर दिया था। इस कारण यहां के सैकड़ों दुकानदारों का धंधा चौपट रहा। दुकानदार अशोक कुमार किराये पर कूलर देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तो बोहनी भी नहीं हुई। इसी प्रकार टेलर की दुकान चलाने वाली नीलम ने कहा कि रास्ता बंद होने से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed