{"_id":"db213c7986b383dca7088003ebd2b658","slug":"consumer-and-employee-loggerheads-over-gas-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी पर उपभोक्ता और कर्मचारी भिड़े ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गैस एजेंसी पर उपभोक्ता और कर्मचारी भिड़े
Jind
Updated Mon, 21 Apr 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी पर रसोई गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में रविवार को भिड़ंत हो गई। गैस नहीं देने को लेकर हुए भिड़ंत में एक उपभोक्ता घायल हो गया। नाराज लोगों का कहना था कि एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। अब मारपीट भी करने लगे हैं। उधर एजेंसी संचालक ने एक उपभोक्ता पर गाली देने का आरोप लगाया है। फोन करने के बाद पुलिस के न आने पर भी उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत आई है। उसकी जांच की जा रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि रविवार सुबह फोन करने के बाद एजेंसी पर सिलेंडर लेने आए। एजेंसी पर कर्मचारियों ने सप्लाई नहीं आने की बात कहकर सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। सिलेंडर देने के लिए जोर डालने पर एजेंसी कर्मचारी भड़क गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इसमें करसिंधु गांव निवासी रामचंद्र घायल हो गया। सिर में चोट लगने के कारण लोगों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उचाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुशील गर्ग का कहना है कि रामचंद्र की आंख, कान के ऊपर अधिक चोट थी। घाव होने पर आंख के ऊपर तीन, कान के पास दो टांके लगे हैं।
उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई है। नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि 15-20 दिन पहले कटी पर्चियों पर सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं। सिलेंडर मांगने पर दुर्व्यवहार के साथ मारपीट भी करने लगे हैं। इस मामले को लेकर गैस उपभोक्ता लिखित रूप में पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
सुबह किया था फोन
घायल रामचंद्र का कहना है कि वह करसिंधू गांव से एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए आया था। शनिवार को एजेंसी में फोन करके ही रविवार को एजेंसी पहुंचा था। गैस 15 दिन पहले बुकिंग करवाई थी। एजेंसी पहुंचने पर एजेंसी स्टाफ और मालिक आनाकानी करने लगे। 15 दिन पहले की बुकिंग बताने पर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एजेंसी के अंदर से स्टाफ के सदस्यों ने डंडों से हमला कर दिया। अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसको छुड़ाया।
स्टाफ पर दादागिरी का आरोप:
उपभोक्ता शमशेर, सत्यवान, दीपक, महेंद्र, मन्नु का कहना है कि एजेंसी का स्टाफ कई महीनों से गैस सिलेंडर देने के नाम पर दादागीरी कर रहा है। यहां गैस सिलेंडर लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी गैस नहीं दी जाती। अगर कोई उपभोक्ता विरोध करता है तो उसके साथ झगड़ा करने लग जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग के कई-कई दिनों के बाद नहीं दिए जाते है लेकिन ब्लैक में गैस सिलेंडर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।
नहीं पहुंची पुलिस
उपभोक्ताओं ने बताया कि झगड़ा होने के बाद तनातनी का माहौल हो गया था। माहौल नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस को फोन किया गया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं
पहुंचा। बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस कर्मी एजेंसी में नहीं पहुंचे।
शिकायत आई है
करसिंधू गांव के रामचंद्र ने गैस सिलेंडर लेने पहुंचने पर वहां एजेंसी स्टाफ द्वारा मारपीट करने की शिकायत दी है। इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।
जगबीर दहिया, मंडी स्थित चौकी इंचार्ज, उचाना मंडी।
उपभोक्ता ने की गालीगलौज
करसिंधु गांव निवासी रामचंद्र ने सुबह आते ही कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया। इस पर स्टाफ के साथ झगड़ा हो गया। धक्का मुक्की में रामचंद्र दीवार से टकरा गया। इससे उसको चोट लगी है। हमने पता किया है, वह मानसिक रूप से परेशान है।