फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   congress seminar

सम्मेलन कांग्रेस का, गुणगान हुड्डा का

Mon, 22 Dec 2014 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक Updated Mon, 22 Dec 2014 03:02 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की बात कम और हुड्डा का गुणगान ज्यादा हुआ।
विज्ञापन


ज्यादातर वक्ताओं ने कांग्रेस का अपने भाषण में जिक्र तक नहीं किया और हुड्डा को भावी सीएम कहकर पुकारा।

पूर्व की कांग्रेस सरकार कम हुड्डा सरकार ज्यादा बोला गया। कुछ विधायकों ने हरियाणा में हुड्डा को कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनका पसीना गिरने की जगह जरूरत पड़ने पर खून तक बहाने से भी पीछे नहीं हटने की बात कही।
विज्ञापन


छोटूराम पार्क में हुए सम्मेलन में मंच पर बैनर और पोस्टर तक नहीं लगाए गए। जिंदाबाद के ज्यादा नारे भी हुड्डा के ही लगे। नाम लिए बिना दूसरे गुट पर जमकर निशाना साधा तो पार्टी छोड़कर कर गए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और राव इंद्रजीत सिंह पर भी इशारों-इशारों में कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद व विधायकों ने कुछ यूं किया गुणगान
राज्यसभा सदस्य शादी लाल बतरा ने कहा, पूरा आश्वासन देता हूं कि मैं हुड्डा के साथ हूं। बेरी विधायक रघुबीर सिंह कादियान ने कहा कि हुड्डा का जहां पसीना बहेगा, वहां खून बहाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। सचिवालय से लेकर विधानसभा और गली तक की लड़ाई लड़ेंगे। महम से विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा, हम सब हुड्डा केसाथ हैं। झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि खट्टर सरकार ने फैसले वापस नहीं लिए तो यह मजबूत टीम हुड्डा केसाथ खड़ी है। पलवल से विधायक करण सिंह दलाल ने कहा, 10 साल पहले हुड्डा ने ही प्रदेश की नई इबारत लिखी थी। लड़ाई आपको और हमें लड़नी है। हुड्डा ही तीसरी बार सीएम बनेंगे। खरखौदा विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने कहा कि हम हुड्डा के साथ हैं। एक आवाज पर इनके पीछे सड़क पर उतरने को तैयार हैं। गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने तो यहां तक कहा कि अब नारा लगने लगा है कि भूपेंद्र लाओ हरियाणा बचाओ। कहा, इन्हें हम अपना नेता मानते हैं। इन्हीं केनेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ सकती है। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा, मेरे पर पहले भी मामले दर्ज होते रहे। हुड्डा साहब ने ही निपटाएं। जरूरत पड़ी तो लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। होडल विधायक उदयभान, गोहाना विधायक जगबीर मलिक, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, तिगांव से विधायक ललित नागर, राई से विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक बी. बी. बतरा ने भी हुड्डा के साथ होने की बात कहते हुए उनका गुणगान किया।
कुछ यूं किया हमला
विधायकों ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी का नाम लिए बिना जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी जमकर बरसे। कहा, राजनीति की नजाकत समझो। आगे क्या होगा, वह भी समझो। 2005 में मुख्यमंत्री बना था तब भी कुछ लोग कहते थे, एक महीने ही सरकार चलेगी, लेकिन दस साल चलाई। होडल से विधायक उदयभान ने कहा कि हुड्डा केनेतृत्व में लड़ाई लड़ी लेकिन हमारी ही पार्टी के लोगों (केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की तरफ इशारा) ने साजिश के तहत हवा बनाई कि रोहतक का विकास हुआ है। जो किसानों और छोटूराम के नाम पर राजनीति करते रहे, वे आज कुछ नहीं बोल रहे हैं। मुंह पर ताला लगा है। गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा, हमारी सरकार क्यों गई, इसके बारे में सोच लो। गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि खुदगर्ज लोग साइड पकड़ गए। इसलिए पहचान जरूरी है। प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने किरण चौधरी व अशोक तंवर का नाम लिए बिना निशाना साधाते हुए कहा, 15 में से 14 विधायक मंच पर हैं। दोनों सांसद यहां हैं। यहां सभी वे हैं जो जमीन से जुड़े हैं। पैराशूट से उतरने वाले ऊपर नहीं जा सकते हैं। लेकिन जमीन से जुड़े लोग ऊपर जा सकते हैं। महम विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि पैराशूट से उतरने वाले दस फीसदी ही विधायक हैं, बाकी जमीन से जुड़े विधायक हैं। पहचान जरूरी है। राज्यसभा सदस्य शादी लाल बतरा ने कहा, कुछ जयचंद हमारे में घुस गए थे। इसलिए हमारी सरकार चली गई।
बदले बयान
कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयदीप धनखड़ से इस सम्मेलन को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने पहले कहा कि यह जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन था, लेकिन बाद में कहा, यह मुख्यमंत्री का धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव के बाद हुड्डा झज्जर, सोनीपत व पलवल में भी ऐसे सम्मेलन कर चुकेहैं।


बड़ा नेता कर सकता है कार्यक्रम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहाकि कोई भी बड़ा नेता अपने क्षेत्र में कार्यक्रम कर सकता है। जब उनसे इस सम्मेलन में न आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed