{"_id":"e8055dc7d57e7576b90cae80e9704793","slug":"congress-faces-trouble-on-many-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मोर्चों पर मुश्किल में कांग्रेस","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कई मोर्चों पर मुश्किल में कांग्रेस
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस मुश्किल में है। आम चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है।
इस मुकाबले में एक तरफ नरेंद्र मोदी जैसी लोकप्रिय शख्सियत है तो दूसरी तरफ नेतृत्व को लेकर कांग्रेस अब तक पसोपेश में है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी भी पीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान करेगी।
अब सबकी निगाहें 17 जनवरी से शुरू होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन पर हैं जिसमें राहुल गांधी को मोदी के मुकाबले उतारने का ऐलान किया जा सकता है।
लोकपाल को लेकर हाल ही में राहुल गांधी ने जिस तरह की सक्रियता दिखाई है उससे जाहिर है कि अब वे पार्टी में बड़ी भूमिका के लिए खुद को तैयार करने का मन बना चुके हैं।
सरकार के कामकाज और चुनावी रणनीति को लेकर एक तरफ कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी आलोचनाएं हो रही हैं तो दूसरी तरफ उसके पुराने साथी भी उसका साथ छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में डीएमके ने भी कांग्रेस के साथ न जाने का ऐलान कर दिया है। अब आम चुनाव में कांग्रेस को कई मोर्चो पर लड़ना है। क्या, कांग्रेस नेतृत्व इन सारी चुनौतियों से पार पाएगा?