फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   computer tips and tricks internet speed

आपके इंटरनेट की स्पीड इतनी कम क्यों है?

Tue, 21 Jan 2014 07:57 AM IST
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
computer tips and tricks internet speed

राजधानी दिल्ली की दीपिका सांगवान का बेटा, बहू और नाती सभी लंदन में रहते हैं। करीब 60 वर्षीय दीपिका न बोल सकती हैं और न ही सुन सकती हैं। अपने नाती को जब भी देखने का मन करता है, तो दीपिका स्काईप की मदद लेती हैं। लेकिन इंटरनेट की धीमी स्पीड से वे बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन


धीमे इंटरनेट से परेशानी की यह कहानी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। एक तरफ सरकार देश में इंटरनेट को बढ़ावा देने का दावा कर रही है, दूसरी ओर मौजूदा सर्विस प्रोवाइडर्स के खिलाफ इंटरनेट की धीमी स्पीड की शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

 
टेलीकॉम विभाग ने कुछ समय पूर्व देश भर में ब्रॉडबैंड की न्यूनतम स्पीड 512 केबीपीएस कर दी थी। लेकिन एयरटेल, बीएसएनएल और तिकोना समेत ज्यादातर कंपनियां अभी भी इस मापदंड को पूरा नहीं कर पा रही हैं। यही नहीं हाई स्पीड प्लान लेने के बावजूद ग्राहकों को मनचाही स्पीड नहीं मिल रही है। अब यूजर्स 4जी इंटरनेट की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना कारगर होगा 4जी

computer tips and tricks internet speed

कुछ समय पहले मोबाइल कंपनियों ने 2जी और फिर 3जी सर्विस शुरू की, तो लगा कि इंटरनेट की धीमी स्पीड अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत में इंटरनेट की अधिकतम स्पीड वैश्विक स्‍तर के मुकाबले 78 प्रतिशत कम है।

यहां इंटरनेट यूजर्स अब रिलायंस ‘जियो’ के 4जी कनेक्‍शन के इंतजार में हैं। दावा किया जा रहा है कि ‘जियो’ के 4जी से औसतन 49एमबीपीएस स्‍पीड इंटरनेट यूजर्स को मिल सकती है। जबकि रिलायंस ‘जियो’ 4जी की अधिकतम स्पीड 112 एमबीपीएस दिए जाने की बात हो रही है। यह अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले अभी भी काफी कम है।

यहां है हाई स्पीड इंटरनेट

computer tips and tricks internet speed

यूके की इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी 'ईई' की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 300 एमबीपीएस है। अमेरिका में इंटरनेट की अधिकतम स्पीड 58.25 एमबीपीएस है। दक्षिण कोरिया, रोमानिया, बुल्गारिया, लिथुआनिया आदि देशों में इंटरनेट स्पीड बहुत तेज है।

वहीं भारत, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, सीरिया, लीबिया आदि देशों में यह काफी धीमी है। फिलहाल भारती एयरटेल पुणे, कोलकाता और बंगलौर जैसे शहरों में 4जी कनेक्‍शन ऑफर कर रही है। यूएसबी डोंगल की पर इससे औसतन 40 एमबीपीएस स्पीड दी जा रही है।

गूगल की अल्ट्रा हाई स्पीड

computer tips and tricks internet speed

गूगल ने भी कुछ समय पहले एक अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस लांच की थी। इसकी स्पीड एक जीबी प्रति सेकंड बताई जाती है। यह फाइबर लाइन यूजर के घर से सीधे डाटा सेंटर से जुड़ती है और डाटा सेंटर नेशनल इंटरनेट सेंटर से जुड़ा होता है।

पहले चरण में इसे केवल दो अमेरिकी शहरों कंसास और मिसौरी में ही लांच किया गया है। इससे कोई भी एप्लीकेशन या वीडियो डाउनलोड करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

कैसे मिले बेहतर स्पीड

computer tips and tricks internet speed

इंटरनेट की गति आपके कंप्यूटर की स्पीड, मॉडम/राउटर और कंप्यूटर के बीच कनेक्शन की स्पीड और मॉडम/राउटर से आईएसपी तक की स्पीड पर निर्भर करती है। इन तीनों में से जो स्पीड सबसे कम होगी, आपको अपने इंटरनेट पर वही स्पीड मिलेगी। इसलिए इंटरनेट की स्पीड को बेहतर करने के इनका ध्यान रखना भी जरूरी है।

आजमाए ये उपाय

computer tips and tricks internet speed
कनेक्शन स्पीड, एक्टिवेशन टाइम, रिपेयर टाइम, बिलिंग या किसी और दिक्कत की  शिकायत आप सर्विस प्रोवाइडर या pgportal.gov.in पर कर सकते हैं। क्वालिटी के मापदंड पर खरा नहीं उतरने पर कंपनी पर जुर्माना लग सकता है।

अगर ब्रॉडबैंड कंपनी जिस स्पीड पर सर्विस देने का दावा करती है और आपको लगता है कि कंपनी उस स्पीड पर सर्विस नहीं दे रही है तो आप इसे भी जांच सकते हैं। आप www.speedtest.net जैसे इंडिपेंडेंट टेस्ट मीटर से स्पीड माप सकते हैं।

www.speedtest.net पर जा कर begin test पर क्लिक करके डाउनलोड स्पीड पता लगा सकते हैं। साथ में ping test के जरिए जान सकते हैं कि किसी वेबसाइट से कनेक्शन के लिए कितना समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed