टिप्स एंड ट्रिक! गलती से किया गया ईमेल ऐसे रोकें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कम ही होता है कि आप किसी गलत ईमेल कर दें। लेकिन ऐसी गलती हो सकती है। कभी आप भूल जाते हैं कि आपको किसी को ईमेल करते समय सीसी में भी रखना था या जिसको ईमेल कर रहे हैं उसको जीमेल की आईडी पर नहीं बल्कि ऑफिस की ईमेल आईडी पर ईमेल कर था।
ऐसे स्थिति में आप क्या करते हैं? क्या आप जानते है कि आप ऐसे गलत ईमेल को भेजने के बाद रोक भी सकते हैं।
अगर आप जीमेल यूजर हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। जीमेल यूजर्स ईमेल भेजने के कुछ समय तक अपने ईमेल को रोक सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप पूरे करें
ड्रॉपडाउन मेन्यू और सेटिंग्स
जीमेल पर लॉगइन होने के बाद स्क्रीन के दाएं ऊपर की ओर दिखाई देने वाले गियर बटन को क्लिक करें।
यह गियर बटन आपकी गूगल प्लस प्रोफाइल इमेज के ठीक नीचे दिखाई देता है। इसके ड्रॉपडाउन मेन्यू में से सेटिंग्स चुनिए।
Labs टैब
जीमेल सेटिंग्स ऑप्शन में जाकर आपको ऊपर की ओर कई सारे फीचर्स जैसे General, Labels, Inbox, Accounts, Chat, Themes दिखाई देते हैं।
यहां आपको 'Labs' ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद स्क्रीन को स्क्रॉल करके नीचे की ओर जाएं।
'Undo Send'
इस ऑप्शन के समाने दो विकल्प इनेबल और डिस्एबल दिखाई देते है। आपको इनेबल पर क्लिक करना है।
इसके बाद स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और सेव चेंजेस (save changes) बटन पर क्लिक करें। प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, बाकी है..
General टैब
सेव चेंजेस पर क्लिक करने के बाद, आप इनबॉक्स पर फिर से पहुंच जाएंगे। एक बार फिर पहला स्टेप दोहराएं और सेटिंग्स को चुनें। सेटिंग्स पर क्लिक करते ही आपके सामने डिफॉल्ट 'जनरल' टैब खुलेगा। टैब में नीचे स्क्रॉल करें और 'Undo Send' का देखें। इस पर टिक मार्क मिलेगा।
इस टिक मार्क के ठीक नीचे आप खुद चुन सकते हैं कि एक भेजे गए ईमेल को रोकने के लिए आपको कितना वक्त चाहिए है।
यहां आपको 5 से लेकर 30 सेकेंड का समय मिलता है। एक बार आपने अपना समय चुन लिया हो, तो नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'सेव चेंजेस' क्लिक करें।
ऐसे रोकें ईमेल
अब आप ऊपर तय किए गए समय तक अपना मेल रोक सकते हैं। आप जब किसी को ईमेल भेज देते हैं तो आपके समाने तुरंत Undo Send का ऑप्शन आ जाता है। जिसका आप तय समय के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं।