फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Communists Rath stop

शहर में नहीं घुस पाई कम्युनिस्टों की यात्रा

Wed, 06 Sep 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 06 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
 Communists Rath stop
यात्रा में शामिल कम्युनिस्ट नेताओं से वार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के अनुषांगिक संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईयूएफ) के संयुक्त तत्वाधान में कन्याकुमारी से हुसैनीवाला तक निकाली जा रही भारत बचाओ, भारत बनाओ यात्रा को पुलिस ने तनाव देखते हुए शहर में नहीं घुसने दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का हवाला देकर यात्रा में शामिल कम्युनिस्ट नेताओं को समझाया। कुछ देर तक नोकझोंक के बाद कम्युनिस्ट नेता यात्रा को पुलिस की निगरानी में शहर से बाहर-बाहर ले जाने को राजी हो गए। शहर की सीमा से बाहर जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


भारत बचाओ भारत बनाओ यात्रा को मंगलवार को जनपद में आना था। इसी बीच यह चर्चा हो गई कि यात्रा में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में विरोध शुरू हो गया था। शाम होते-होते स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सिनेमा चौराहा पर नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव और सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। यात्रा में कन्हैया कुमार के मौजूद न होने और शहर में कोई जनसभा न होने का पुख्ता आश्वासन मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता लौट गए थे। रात लगभग पौने ग्यारह बजे यात्रा पिहानी चुंगी पहुंची। यात्रा के पहुंचने से पहले ही नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, शहर कोतवाल, देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, क्यूआरटी, पीएसी के साथ लखनऊ चुंगी पहुंच गए। यहां यात्रा का नेतृत्व कर रहे सीपीआई के प्रदेश सचिव गिरीश शर्मा, यूथ फेडरेशन के राहुल कुमार और योगेंद्र कुमार के वाहन को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा में शामिल नेताओं को शहर में तनाव होने की जानकारी देते हुए शहर में न जाने की बात कही। इस पर प्रदेश सचिव ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी देश में कहीं भी जाने का अधिकार है। इसलिए वह लोग शहर से होकर ही यात्रा निकालेंगे। कुछ देर तक इस पर वाद-विवाद होने के बाद कम्युनिस्ट नेता मान गए। पुलिस की देखरेख में यात्रा को लखनऊ चुंगी से सरकुलर रोड होते हुए बिलग्राम चुंगी, बिलग्र्राम चुंगी से चक्कर वाली रोड होते हुए सांडी चुंगी पर निकाला गया। सांडी चुंगी से बावन चुंगी और यहां से बिल्हौर कटरा हाईवे जाने वाले मार्ग पर यात्रा को निकाल दिया गया। रात लगभग 12 बजे यात्रा निकलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


काम आई संडीला में यात्रा रोकने की रणनीति
यात्रा लखनऊ से संडीला पहुंची थी। संडीला में ऐतिहासिक और पौराणिक झंडा मेला का मुख्य आयोजन मंगलवार को ही था। इसके चलते पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यात्रा को संडीला में ही कुछ देर तक रोक दिया। संडीला से  सीपीआई के प्रत्याशी रहे योगेंद्र कुमार ने यात्रा की अगवानी करने के बाद इसमें शामिल नेताओं को चाय नाश्ता कराया। इस सब में रात के लगभग 9.30 बज गए। फिर यात्रा संडीला से निकली तो हरदोई शहर में आते-आते पौने ग्यारह बज गए। पुलिस भी यही चाहती थी कि यात्रा रात में जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सब कुछ संभालकर यात्रा को बाहर-बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुलभ के घर के बाहर तैनात रहा पुलिस बल
पिछले विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के प्रत्याशी रहे शुलभ त्रिवेदी के सिनेमा चौराहा स्थित आवास पर यात्रा को रुकना था। शुलभ के पिता विजय त्रिवेदी सीपीआई के जिला सचिव हैं। जब तक यात्रा शहर की सीमा से बाहर नहीं हो गई, तब तक पुलिस बल शुलभ के आवास पर भी तैनात रहा।


एसपी ने ली पल-पल की खबर
शहर में देर शाम हुए तनाव के चलते पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र भी सक्रिय हो गए थे। यात्रा के जनपद में आ जाने और जनपद की सीमा से बाहर चले जाने तक वह संबंधित थाना क्षेत्रों के थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों से पल-पल की खबर लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed