फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Coat of engine collision damaged parcel

इंजन की टक्कर से पार्सल कोट क्षतिग्रस्त

Sun, 11 May 2014 01:30 AM IST
rewari
rewari Updated Sun, 11 May 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
इंजन की टक्कर से पार्सल कोट क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शनिवार दोपहर को रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर गाड़ी का इंजन जोड़ते समय कोच से टकरा गया। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोच में कोई यात्री नहीं था। इंजन की टक्कर से हुए धमाके से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

शनिवार दोपहर रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी थी। जब चालक इंजन को वापस दिल्ली की ओर ले जाने के लिए ट्रेन में जोड़ने लगा तभी इंजन का स्पीड अधिक होने से ट्रेन के पार्सल कोच से टकरा गया। टक्कर से पार्सल कोच और साथ वाला पैसेंजर कोच क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे अफसरों के मुताबिक ट्रेन करीब पौने एक बजे स्टेशन पर आकर रुकी और वापस दिल्ली जाने का समय 02.10 होने से यात्री ज्यादा नहीं थे।
विज्ञापन


 कुछ यात्री जो पहले से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे थे वह भी पिछले डिब्बों में चढ़े थे जिससे कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। बाद में इस कोच को हटाकर करीब एक घंटे की देरी से प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई। रेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक श्रीगोपाल भाटी ने बताया कि चालक जब इंजन को कोच से जोड़ रहा था तभी स्पीड रिलीवर गलती से दब गया। यह किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed