{"_id":"2766864f2f0d07675669ead9c5bc3532","slug":"cm-rohtak-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माटी का लाल सीएम बना तो गांव में खुशियों की दीपावली","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
माटी का लाल सीएम बना तो गांव में खुशियों की दीपावली
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 27 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माटी का लाल मनोहर लाल खट्टर सीएम बना तो जन्मभूमि और कर्मभूमि पर दीपावली मनी।
खट्टर की जन्मभूमि महम के निंदाना गांव में रविवार सुबह शुरू हुआ जश्न देरशाम तक जारी रहा। गांव में कई जगहों पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नाचकर खुशी जताई।
समर्थकों ने मिठाई बांटी। ढोल की थाप पर युवाओं ने खट्टर जिंदाबाद के नारे लगाए। निंदानावासी बृजेश राठी और रामनिवास रोहिल्ला का कहना है कि सीएम खट्टर प्रदेश में विकास का नया युग शुरू करेंगे।
बचपन में ही निंदाना से जाने के बावजूद भी उन्हें अपने घर व अन्य स्थानों का पूरा स्मरण है। ग्रामीणों का कहना है कि सीएम खट्टर का गांव में जल्द ही नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, बैंसी व खरक जाटान में भी मिठाई बांटी गई। भाजपा नेता शमशेर खरक के अलावा बिजेंद्र सिंह, महेंद्र खट्टर और राजू भाटिया ने खुशी जताई। वहीं, खट्टर के गांव बनियानी में भी महिलाओं ने टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखा और नाच-गाकर खुशी मनाई।