फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cm manohal lal khattar

निंदाना का लाल, बनियानी का मन्नू आज तै सूबे के मुख्यमंत्री

Sun, 26 Oct 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 26 Oct 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
निंदाना के लाल और बनियानी के मन्नू मनोहर लाल खट्टर आज पंचकूला में सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


कभी रात तीन बजे उठकर खेत से सब्जी तोड़कर रोहतक मंडी में साइकिल पर आने वाले मनोहर का संघर्ष आज परवान चढ़ेगा। पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेंगे खट्टर के भाई और उनका परिवार। बता दें कि सीएम बनने जा रहे मनोहर लाल खट्टर का जन्म जिले के गांव निंदाना में 1954 में हुआ था।

उनके पिता हरबंस लाल खट्टर पाकिस्तान से आए थे। मनोहर के जन्म के 4 साल बाद पूरा परिवार कलानौर के गांव बनियानी में आकर बस गया। यहीं पर शुरू हुई मनोहर के संघर्ष की कहानी आज पंचकूला के मेला ग्राउंड में परवान चढ़ेगी। बनियानी गांव निवासी उनके दोस्त सतीश शर्मा और ओमप्रकाश कालसैन बताते हैं कि मनोहर लाल को प्यार से गांव में मन्नू कहते थे।
विज्ञापन

मनोहर लाल खट्टर के छोटे भाई जगदीश खट्टर और उनकी बहन संतोष परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। जबकि उनके तीन भाई चरणजीत खट्टर, विजय खट्टर और गुलशन खट्टर रोहतक में ही रहते हैं। सभी भाइयों व बहनों के परिवार में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके छोटे भाई जगदीश खट्टर का कहना है कि माता-पिता के जाने के बाद मनोहर सभी भाई-बहनों के लिए मां-बाप की तरह ही हैं। वे पूरे परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। सभी भाई और परिवार के सदस्य व दोनों बहनें व उनके परिवार समारोह में जाएंगे। वहीं, उनके भाई चरणजीत खट्टर ने बताया कि परिवार में रविवार का दिन ऐतिहासिक होगा। समारोह में भाग लेने के लिए उनका पूरा परिवार जा रहा है। उनका कहना है कि खेतीबाड़ी संभाल रहे गुलशन खट्टर शायद समारोह में शामिल नहीं होंगे। उनके बेटे कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।  
व्यापारी नेता पंचकूला रवाना
शहर में जश्न का माहौल है। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार को ही शहर की कई व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी पंचकूला रवाना हो गए। मुख्य रूप से व्यापारी नेता सोम मलिक, गुलशन निझावन, श्याम सचदेवा, कुलदीप सिंधु, राजेश लूंबा टीनू शामिल रहे। व्यापारी नेताओं का कहना है कि  मनोहर लाल खट्टर मूल रूप से रोहतक के ही हैं। इसलिए उनकी ताजपोशी में जा रहे हैं।

मन्नू के खेताें को भी पानी की उम्मीद
एक ओर बनियानी के ग्रामीणों को अपने मन्नू के सीएम बनने की खुशी है, दूसरी ओर खट्टर पर उम्मीदों का भार भी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके गांव में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी जरूरी सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी। गांव की सरपंच भगवंती देवी का कहना है कि विकास के मामले में बनियानी पिछड़ा हुआ है। गांव में न तो लड़कियों के लिए स्कूल है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं। अधिकतर गलियां ग्रांट के अभाव में कच्ची पड़ी हैं। पेयजल तो दूर किसानों के लिए सिंचाई का पानी तक नहीं है। उनका कहना है कि खुद मनोहर लाल खट्टर की गांव में पड़ी तीन एकड़ जमीन पानी के अभाव में बंजर हो गई है। सरपंच ने उमीद जताई कि अब इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed