{"_id":"a602348447031a04092d8ce2dc9e0b82","slug":"cm-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कल रोहतक में सौंपेंगे बराला को पार्टी की कमान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सीएम कल रोहतक में सौंपेंगे बराला को पार्टी की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 03 Dec 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर 4 दिसंबर को रोहतक में सुभाष बराला को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपेंगे।
आईटीआई ग्राउंड में दोपहर 12 से 2 बजे तक होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को शहर विधायक मनीष ग्रोवर ने डीसी और एसपी के साथ सभा स्थल का जायजा लिया।
पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर सीएम और प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत की रणनीति भी बनाई।
प्रदेश भाजपा के महामंत्री और रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर को सजाया जाएगा।
सीएम पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और टोहाना से विधायक सुभाष बराला को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जनसभा में कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। विधायक डीसी शेखर विद्यार्थी और एसपी शशांक आनंद के साथ मंच, मीडिया गैलरी, लोगों के बैठने के स्थान, पेयजल, हेलीपैड और जनसभा स्थल तक मुख्यमंत्री के रूट पर विचार विमर्श किया।
कोई गड्ढा न रहे जनसभा के आसपास
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसभा स्थल के आसपास कोई भी गड्ढा नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, अजय बंसल, जोगेेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, पंकज छाबड़ा, कृष्ण गुर्जर, कुलदीप सिंधु, टीनू, राजू रावत और विनोद बंसल के अलावा एसडीएम सुशील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज खत्री मौजूद रहे।