फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cm guest teacher home

सीएम आवास घेराव करने से रोका तो गेस्ट टीचर ने दी गिरफ्तारियां

Mon, 01 Sep 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 01 Sep 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
नियमित किए जाने की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव कर रहे गेस्ट टीचर्स को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने गिरफ्तारी देकर आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन


करीब 400 की संख्या में गेस्ट टीचर्स को रोडवेज और पुलिस की बसों में भरकर अर्बन स्टेट थाने ले जाया गया। रात 8 बजे सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस पार्क के बाहर छोड़ दिया गया।

दरअसल तीन वर्षीय नीति के तहत नियमित किए जाने की मांग को लेकर हुडा सिटी पार्क में आक्रोश प्रदर्शन के लिए रविवार सुबह 11 गेस्ट टीचर्स को एकत्रित होना था।
विज्ञापन


बारिश की वजह से करीब डेढ़ बजे टीचर्स पार्क में पहुंचे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा के नेतृत्व में गेस्ट टीचर्स दोपहर 3 बजे सीएम आवास की तरफ कूच करने के लिए निकले तो पुलिस बल ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इस बीच डीएसपी कर्ण गोयल, अनिल, यशपाल सिंह और विजयपाल ने गेस्ट टीचर को समझाया कि वह सीएम आवास की तरफ बढ़ने का फैसला रद्द कर वापस अपने घरों को लौट जाए, लेकिन गेस्ट टीचर नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बजे दी गिरफ्तारी
 सीएम आवास की तरफ न जाने पर गेस्ट टीचरों ने पार्क के पार्किंग स्थल पर ही महापड़ाव डालने की बात कही। इस दौरान डीएसपी कर्ण गोयल ने कहा कि पार्क के समीप महापड़ाव डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर गेस्ट टीचर भड़क गए और दोपहर 4 बजे गिरफ्तारियां दी। गेस्ट टीचर्स ने चेताया कि यह आंदोलन नियमित होने तक जारी रहेगा। इस बार सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो आगामी 7 सितंबर को वह रोहतक में महापड़ाव देंगे, जो 28 जुलाई से पंचकूला में चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री का पुतला भी फूकेंगे।


नीति को पूरा करने के बावजूद सुनवाई नहीं: यादव
प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार और आला अधिकारी मानते है कि गेस्ट टीचर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की तीन वर्ष की नीति की शर्त को पूरा करते है। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से राज्य के करीब 15 हजार सरकारी स्कूलाें में पढ़ा रहे अतिथि अध्यापकों में रोष है। उन्होंने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के गेस्ट टीचर्स ने 28 जुलाई से जो पंचकूला में शिक्षा सदन पर महापड़ाव को जारी रखा हुआ है, वह अब सात सितंबर से रोहतक के हुडा सिटी पार्क में दिया जाएगा। वहीं, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य उप प्रधान सविता ने कहा कि गेस्ट टीचर को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है जो निंदनीय है। इस अवसर पर हविअसं के प्रदेशाध्यक्ष वजीर सिंह, संगठन सचिव बलबीर सिंह, संघ के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र दहिया, अशोक शास्त्री, सुधीर नैन, संत कुमार, टीका सिंह, अनिल, भूप सिंह, सतबीर गोयत, कंवलजीत, पलविंद्र पानू, विरेंद्र, ललित, सचिन धीमान, कुलदीप चौहान, प्यारे लाल तंवर, जसबीर, रेखा, रणधीर सिंह कुंडू, भूपेंद्र सिंह, मंजीत कौर, कुलविंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed