{"_id":"ab1e5b7cd870e0b687cea819c0acd9f3","slug":"cm-contituncy-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम हुड्डा आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सीएम हुड्डा आज करेंगे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 26 Sep 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरेंगे।
उनके साथ ही कांग्रेस के रोहतक से प्रत्याशी बी. बी. बतरा, कलानौर से शकुंतला खटक और महम से आनंद सिंह दांगी भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सीएम हुड्डा सुबह करीब सवा 11 बजे महम जाएंगे।
वहां आनंद सिंह दांगी के नामांकन के समय साथ रहेंगे। इसके बाद साढ़े बारह बजे रोहतक पहुंचेंगे। यहां केनाल रेस्ट हाउस चौक पर मुख्यमंत्री के साथ ही रोहतक व कलानौर प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री अपना नामांकन पत्र भरने के बाद बतरा व खटक के नामांकन के समय उनके साथ रहेंगे। चौक पर ही समर्थक इकट्ठा होंगे।
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयदीप धनखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के चारों प्रत्याशी एक ही दिन शुक्रवार को नामांकन भरेंगे। नामांकन के समय सांसद दीपेंद्र सिंह भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी घोषित होते ही सक्रिय हुई कांग्रेस
अब तक चुनाव प्रचार से दूर नजर आ रही कांग्रेस टिकट घोषणा के साथ ही सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह जिले रोहतक में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दिया हैं। डी-पार्क के पास बने भवन में एक बार फिर कांग्रेस ने चुनावी कार्यालय शुरू कर दिया है। यहां कार्यकर्ता अलग-अलग समूह में रणनीति बना रहे हैं। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद यहां पर एक वार रूम बनाया जाएगा। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जे. के. मल्होत्रा ने बताया कि रोहतक में हर कार्यकर्ता अपने आप को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मानकर चुनाव की तैयारी करता है। लोकसभा में जिस प्रकार रणनीति बनाई, उसी प्रकार विधानसभा में कार्यकर्ता अपने-अपने गांव व मोहल्लों में प्रचार करेंगे। इनका कहना है कि 2009 में तो मुख्यमंत्री हुड्डा रोहतक जिले में केवल एक ही दिन प्रचार करने आए और चारों सीटें कांग्रेस के खाते में गई।