फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cm contituncy inld

सीएम हलके में इनेलो की सेंध

Sun, 21 Sep 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 21 Sep 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
सीएम हलके गढ़ी-सांपला-किलोई में इनेलो ने बड़ी सेंधमारी की है।
विज्ञापन


सांपला नगरपालिका के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन सहित 13 पार्षद इनेलो के साथ चले गए हैं। शनिवार शाम 5 बजे कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में हुए कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और पार्टी के हलका प्रत्याशी सतीश नांदल ने सभी को पटका पहना पार्टी में शामिल किया।

बता दें कि सांपला नगरपालिका चेयरमैन सहित 12 पार्षदों ने दो दिन पहले और एक पार्षद ने कई दिन पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। दिग्विजय चौटाला ने घोषणा की कि गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से जीतने पर सतीश नांदल को इनेलो सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हुड्डा ने सांपला में नहीं करवाया विकास
दिज्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सांपला के पार्षदों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

कहा, साबित हो गया है कि प्रदेश में बदलाव की बयार की शुरुआत सीएम हुड्डा के हलके से हुई है। इस बार इनेलो की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रत्याशी जमानत भी नही बचा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलके से पार्टी प्रत्याशी नांदल जीत दर्ज करेंगे। प्रदेश की जनता को दस साल में लूट, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नही मिला। वहीं, पार्टी प्रत्याशी सतीश नांदल ने कहा कि वे विधायक बनकर नहीं लोगों का सेवक बनकर काम करेगेें। इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर ओहल्याण, इनेलो नेता उमेश देवी, सुखमेंद्र खत्री, तेलू राम जोगी, कृष्ण सांपला, कृष्ण कौशिक, अंग्रेज सांपला, डा. तनवीर, ओ. पी. गिझी, राजेश पीपो, राजेश खत्री, कृष्ण सांगवान, विकास नांदल, कुलदीप सैनी, धर्मसिंह नांदल और भूप सिंह मौजूद रहे।
ये हुए इनेलो में शामिल
नपा चैयरमेन सुधीर ओहल्याण, वाइस चैयरमेन प्रेमनारायण, पार्षद शिव कुमार रंगीला, शमशेर ओहल्याण, योगेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, महावीर, सुरेंद्र, ईश्वर, संजय शर्मा, राजेंद्र ठेकेदार, भूपेंद्र और संदीप शर्मा।

यूं बोले पार्षद
नगरपालिका चेयरमैन सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले दस वर्षों से हलके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन हुड्डा सरकार ने सांपला में विकास नहीं करवाया। न तो पानी की निकासी है और न सीवरेज। पक्की गलियों सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आरोप लगाया कि हुड्डा ने सांपला का विकास गुड़गांव की तर्ज पर करने का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति कुछ ओर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed