फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   clean operation

अब गंदगी देख मचाइए शोर

Fri, 31 Oct 2014 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 31 Oct 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान को लेकर रोहतक प्रशासन कुछ सख्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन


एक नवंबर से शुरू हो रहे स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान को लेकर डीसी डॉ. अमित अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक में यहां तक कहा कि गंदगी सहना हमारी आदत हो गया है।

इस आदत को दूर करना होगा। अधिकारी न केवल खुद सफाई रखें बल्कि आमजन को इस कदर जागरूक करें कि कहीं गंदगी नजर आए तो शोर मचाया जाए।

ताकि तुरंत प्रभाव से गंदगी को उठाया जा सके। आमजन को भी सफाई व्यवस्था को लेकर अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। एक नवंबर से शुरू होने वाला सफाई अभियान सात नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यालय से सफाई अभियान शुरू करेंगे अधिकारी
बृहस्पतिवार को डॉ. अग्रवाल ने डीआरडीए हाल में आयोजित बैठक में कहा, जब प्रधानमंत्री झाड़ु उठा सकते हैं तो अधिकारी क्यों नहीं। कहा, अधिकारी सफाई अभियान की शुरुआत अपने कार्यालय से करेंगे। कार्यालयों में कोई भी गैर जरूरी सामान, कागजात न हों। 15 दिन के भीतर सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालयों की सफाई के बारे में फोटोग्राफ के साथ सर्टिफिकेट भी देना होगा। सार्वजनिक स्थानों के शौचालयों की सफाई पर खास ध्यान दें। बैठक में एडीसी आरसी बिधान, एसडीएम रोहतक दलबीर सिंह फौगाट, एसडीएम महम मुनीश नागपाल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन, हुडा के संपदा अधिकारी अमित गुलिया, नगराधीश रविंद्र यादव, जीएम रोडवेज मनीश लोहान, पीडब्ल्यूडी एसई प्रदीप रंजन और नगर निगम के एटीपी के. के. वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बनाए
पूरे जिले में सफाई अभियान के लिए 20 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखेंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त उपरोक्त नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे और रोजाना के आधार पर रिपोर्ट लेंगे। नोडल अधिकारी के साथ सफाई निरीक्षक और सहायक सफाई निरीक्षक भी लगाए गए हैं।

सरपंचों को ये दिए निर्देश
- गांववासियों के सहयोग से अपने गांव की सफाई करवाएं और गंदगी व गोबर के ढेरों को उठवाया जाए।
- सफाई कार्यक्रम की फोटो खिंचवाएं। ताकि बताया जा सके कि गांव में सफाई करवाई गई है।
- स्वच्छता समूहों, स्वयं सहायता समूहाें और आंगनबाड़ी कार्यकताओं को भी साथ लें।
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर चौपाल में लोगों को इकट्ठा कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाएं।
- एक नवंबर को चौपाल में लोगों को इकट्ठा करके उन्हें स्वच्छता के बारे में भी शपथ दिलवाएं।
(ये हिदायतें एडीसी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के प्रशिक्षण हाल में सरपंचों को बैठक में दीं)
कॉलेज प्रिंसिपल ये करेंगे
- सभी महाविद्यालयों में एक से सात नवंबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- एक नवंबर को विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई जाए।
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर भी कॉलेज में शपथ दिलवाएं और प्रतियोगिता करवाएं।
आज अधिकारी लेंगे शपथ
डीसी डॉ. अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। पहले विभागों और इसके बाद 10.30 बजे डीआरडीए हाल में जिले के सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed