फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   city crime

श्ाहर में घूम रहे अवैध्ा असलाहध्ाारी

Wed, 01 Oct 2014 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 01 Oct 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही पुलिस लाइसेंसी हथियार जमा करने पर जोर दे रही है लेकिन अवैध हथियार लिए बदमाश खुले आम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


एक ही रात और दिन में अलग-अलग जगह से पकड़े गए तीन युवकों से तीन पिस्तौल बरामद होने से ये हकीकत सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवकों में एक तो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि पुलिस ने अभी इस वारदात का खुलासा नहीं किया है।

सोमवार रात अपराध जांच शाखा की पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दिल्ली बाइपास पर एक युवक अवैध पिस्तौल लिये खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक की तलाश ली तो, उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान गांव कान्ही निवासी मिंट बताई। जोकि फिलहाल मिनाक्षी कॉलोनी, सोनीपत में रहता है। वही शहर पुलिस ने पाड़ा मौहल्ला निवासी अनिल को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह से शहर पुलिस ने माता दरवाजा के पास मोची मौहल्ला के रवि को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed