{"_id":"330b8ddaf83408fbe078afccc683a93c","slug":"cigarette-butts-may-power-future-computers-and-handheld-devices-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट का यह फायदा जानकर आप हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सिगरेट का यह फायदा जानकर आप हो जाएंगे हैरान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 May 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
सिगरेट सेहत के लिए नुकसानदेय है यह चेतावनी सिगरेट के पैकेट पर भी लिखी होती है। लेकिन सिगरेट आपके कंप्यूटर के लिए फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
जी हां, वैज्ञानिकों ने सिगरेट के फिल्टर की एनर्जी को हाई परफॉर्मिंग मैटेरियल में बदलने में सफलता हासिल की है। इस मैटेरियल को कंप्यूटर, हैंडहेल्ड डिवाइस, इलेक्ट्रिक व्हीकल और विंड टरबाइन के साथ इटिग्रेटेड किया जा सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि एनर्जी स्टोर करने की यह नई तकनीक पर्यावरण की समस्या का भी समाधान करने में मदद करेगी।
साथ ही यह मैटेरियल व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल होने वाले कार्बन, ग्राफेन, और कार्बन नैनोट्यूब से बेहतर साबित हो सकता है।
एक दिन इसका इस्तेमाल विद्युत ऊर्जा को बड़ी मात्रा में स्टोर करने के लिए भी किया जा सकता है।
सियोल राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के सह-लेखक प्रोफेसर जॉग्हीयोप का कहना है कि हमारे अध्ययन से पता चलता है कि एक साधारण प्रक्रिया के जरिए सिगरेट के फिल्टर को हाई परफॉर्मिंग कार्बन आधारित मैटेरियल में बदल जा सकता है। साथ ही यह पर्यावरण के लिहाज से भी फायदमंद है।
विज्ञापन