फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   christmas fever on social media

क्रिसमस पर मोदी बनेंगे सैंटा या केजरीवाल?

Sat, 21 Dec 2013 05:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Dec 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
christmas fever on social media

जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक आ रहा है, सोशल मीडिया पर भी क्रिसमस का रंग चढ़ता जा रहा है। लोग सोशल मीडिया में क्रिसमस की बधाइयों के साथ अपनी अपनी तैयारियां भी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपने क्रिसमस को शानदार बनाने के लिए लोग नए-नए प्लान बना रहे हैं। इन्हीं तैयारियों की झलक आज ट्विटर पर भी दिखाई दे रही है। आज सुबह से ही #MyNewSanta ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


लोग इस हैशटैग के साथ यह बता रहे हैं कि इस साल उनके लिए कौन सैंटा क्लॉज रहा। ऐसे में लोग मजेदार ट्वीट कर रहे हैं।

आप भी पढ़िए इन मजेदार ट्वीट्स को।

ट्विटर पर कोमल सेठ @Kommaldseth लिखती है कि मेरे लिए मेरा सैंटा मेरे क्रेडिट कार्ड है जो मेरे सारी ख्वाहिशें पूरी करता है।

वहीं आम आदमी पार्टी की समर्थक सारा @sarahbal12 लिखती हैं कि मेरे लिए मेरा सैंटा केजरीवाल है, जो देश के लिए एक उम्मीद बनकर आएं हैं।

मणिक गुप्ता @ManikGup92 कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए लिखते हैं कि मेरे लिए मेरा नया सैंटा कपिल सिब्बल हैं, क्योंकि वह लगते भी सैंटा है।

नरेंद्र मोदी के समर्थक प्रशांत शर्मा @Prashant26_4u लिखते हैं के मेरे लिए मोदी सैंटा हैं, जो लोगों के लिए खुशियां लेकर आएं हैं।

सतेश जैन @actindia देवयानी मामले पर व्यंग्य करते हुए लिखते हैं कि देवयानी पहली ऐसी महिला हैं, जिसने अपनी जिंदगी में जितना कमाया, उससे ज्यादा अपनी मेड पर गवां दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य @AadityaSangave मजेदार ट्वीट के साथ लिखते हैं कि मेरा सैंटा मेरा पड़ोसी है। जिसका रोज रात को में फ्री हाईस्पीड नेट इस्तेमाल करता हूं।

चिनमय @MrChinmay5ane लिखते हैं कि मेरे लिए मेरा नया सैंटा बप्पी लहरी हैं, जो बिना रेड सूट के भी सैंटा लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed