{"_id":"84b765ee989d6f003c3238a2e6af68d2","slug":"choturam-statu-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल की तर्ज पर सांपला में बनेगी छोटूराम की प्रतिमा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पटेल की तर्ज पर सांपला में बनेगी छोटूराम की प्रतिमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार वल्लभ भाई पटेल की गुजरात में बनने वाली प्रतिमा की तर्ज पर गढ़ी सांपला में भी छोटूराम की प्रतिमा बनाई जाएगी।
यह प्रतिमा हरियाणा में सबसे भव्य होगी। इसके लिए पांच हजार किलो लोहा जुटाया जाएगा।
किसान मसीहा छोटूराम की जयंती पर उनकी जन्मभूमि पर पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने यह घोषणा की। वे सोमवार को सांपला में छोटूराम विचार मंच की ओर से आयोजित जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। बता दें कि बीरेंद्र सिंह डूमरखां छोटूराम के नाती हैं।
एक-एक किलो लोहा दान देने का आह्वान
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जयंती समारोह में पहुंचे लोगों से एक-एक किलोग्राम लोहा दान देने का आह्वान किया। प्रतिमा गढ़ी सांपला स्थित छोटूराम संग्रहालय में ही बनाई जाएगी। इसके लिए 133 मन यानि पांच हजार 320 किलोग्राम लोहे की जरूरत होगी। लोहा संग्राहलय में ही इकट्ठा किया जाएगा। प्रतिमा से किसानों को मान बढ़ेगा।
पेयजल की समस्या से जूझ रहे 78 हजार ग्रामीण
केंद्रीय मंत्री ने गांवों में पेयजल की समस्या भी उठाई। कहा गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या है। करीब 78 हजार ग्रामीण स्थान ऐसे हैं, जिन्हें पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन स्थानों पर जमीन के नीचे का पानी खराब है और नहर भी नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि छोटूराम ने उम्र भर किसानों की जिंदगी को बेहतर करने के लिए काम किया। किसानों को नई जिंदगी दी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह और राजस्थान के सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद ने भी विचार रखे।