{"_id":"d13add5cf9cd270e0f2f2b01760dfaad","slug":"chhotu-ram-academy-members-vote-to-cut-off-debate-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम शिक्षण संस्था के सदस्यों का वोट कटने का विवाद गहराया","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
छोटूराम शिक्षण संस्था के सदस्यों का वोट कटने का विवाद गहराया
जींद
Updated Fri, 30 May 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की प्राचीनतम और सबसे बड़ी शिक्षण संस्था में सदस्यता का विवाद गहरा गया है। दो दिन पहले कुछ सदस्यों ने संस्था की कार्यकारिणी पर कथित तौर पर सदस्यों के नाम काटने का आरोप लगया था। इसी मामले में बृहस्पतिवार को सदस्यों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर प्रशासन ने उचित कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वाले सदस्यों ने कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर संस्था के 23692 में से महज 12849 लोगों के नाम ही डाले गए हैं। इन लोगों ने कहा कि पुरानी सूची के 8214 सदस्यों के पहचान पत्र बनवाने के लिए भरे गए फार्म पर न तो सदस्यों के हस्ताक्षर हैं और न ही उनक पूरा पता है। इन लोगों ने कह कि 4653 सदस्यों ने नए कानून के अनुसार कई शर्तों को पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि समिति के 10843 आजीवन सदस्यों की सदस्यता केवल फोटो नहीं देने के आधार पर काट दिए गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश, खुशीराम, दिलबाग, चंद्र, उमेद, सुरजा, रामकिश, रामचंद्र, दर्शन, संजय, विजय, संदीप, सतबीर, महावीर, अजमेर, कुलदीप, ऋषिपाल, दलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, मंजीत सिंगरोहा, जयदीप, विजय, सचिन, कृष्ण, सत्यनारायण, सूरजमल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
नियमानुसार हुई है कार्रवाई
नए सोसाइटी एक्ट के अनुसार पहचान पत्र बनाना जरूरी है। इसके लिए सदस्यों को नोटिस भेजा गया था। तैयार सूची रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को भी दी गई। उन्होंने भी अपने स्तर पर नोटिस निकालकर फोटो पहचान पत्र बनवाने की अपील की। बाद में अदालत के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी ने निर्णय लिया है। जिन लोगों ने पहचानपत्र नहीं बनवाए, वे इस चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। आगे चाहें तो वे अपने पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
दलबीर खर्ब, प्रधान, छोटूराम शिक्षण संस्था