फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cheaking of crakers places

पटाखा फैक्ट्रियों व गोदामों की होगी जांच

Fri, 03 Oct 2014 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 03 Oct 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
cheaking of crakers places
आईजी रेंज अनिल राव ने पुलिस से त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों के बारे में रिपोर्ट तलब की है और साथ ही इस बारे में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


रेंज के पुलिस कप्तानों को लिखे पत्र में आईजी ने कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट रहें। उन्होंने जिला उपायुक्त से पत्र व्यवहार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया है कि  एसडीएम और पुलिस टीम पटाखा फैक्टरी और गोदामाें की जांच करें। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को दमकल और स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी राव ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत व झज्जर के पुलिस कप्तानों को त्योहारों के लेकर सुरक्षा प्रबंधों के बारे में निर्देश जारी किये है। ज्वैलर्स शॉप को लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने को कहा गया है। आईजी ने कहा है कि संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी ज्वैलर्स शॉप पर जाकर देखेेंगे कि सीसीटीवी कैमरे व आपातकालीन अलार्म लगाया गया है या नहीं।
बाइक सवारों की हो विशेष जांच
आईजी राव ने बाइक सवारों की विशेष तौर पर जांच करने को कहा गया है। सभी थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और निर्धारित स्थानों के अलावा भी नाकेबंदी की जाए। शहर की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जाए और यहां पर कड़ी नाकेबंदी की जाए।
क्षेत्र की पटाखा फैक्टरी व गोदामों की जांच के लिए उपायुक्त से पत्र व्यवहार कर एसडीएम के साथ संयुक्त रूप से जांच पड़ताल करें। प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि सभी पुलिस कप्तानों से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है और एक सप्ताह के अंदर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी।

सूचना मिलने के 5 मिनट के अंदर पहुंचेगी पीसीआर व राइडर
जिला पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर इस तरह से खाका तैयार किया है कि किसी भी मामले की सूचना मिलने पर पीसीआर व राइडर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। एसपी सौरभ सिंह ने खास तौर पर पीसीआर व राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त रिजर्व फोर्स पुलिस लाइन में चौबीस घंटे अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed