{"_id":"caad8742dfc4d28482ac00e9a773e228","slug":"chaubey-ki-chaupal-bjp-and-arvind-kejriwal-hindi-news-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में वजन घटाने की होड़","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
भाजपा में वजन घटाने की होड़
आशुतोष चतुर्वेदी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Dec 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों वजन घटाने का दौर चल रहा है। इसकी शुरुआत खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की है। इसके पहले पूर्व पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी अपना वजन घटाने के लिए सर्जरी कराई थी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली भी वजन घटाने के लिए सर्जरी का सहारा ले चुके हैं। लेकिन अमित शाह ने डाइटिंग के जरिए 14 किलो तक वजन घटाया है। बताते हैं कि बिहार चुनाव के दौरान लालू यादव ने उन पर वजन को लेकर कई बार तंज किया था, इससे वे बहुत आहत हुए थे, जैसे ही चुनाव खत्म हुए उन्होंने वजन घटाने की ठान ली और 14 किलो वजन कम कर लिया। भाजपा में माना जा रहा है कि वे दूसरी पारी के लिए फिट होकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुसीबत बने शत्रु
शत्रुघन सिन्हा भाजपा के लिए समस्या बन गए हैं। वह कोई मौका ऐसा जाने नहीं दे रहे जिसमें पार्टी पर टीका टिप्पणी न कर रहे हों। वह लगातार जैसे चुनौती दे रहे हों कि उन्हें पार्टी से निकाला जाए। अन्य दलों के लोग भी उनके जरिए पार्टी को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
लोक सभा में भी जब सीपीएम के सलीम गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर विवादित बयान दे रहे थे, उस दौरान उन्होंने कहा कि शत्रुघन की बात भाजपा ने सुनी होती तो बिहार में पार्टी की इतनी फजीहत नहीं हुई होती।
शत्रुघन ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की बस मुस्करा कर रह गए। बताते हैं कि बिहार चुनाव का गुबार अब थम गया है और संसद के इस सत्र के आखिर तक पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
झप्पी बनी केजरी की मुसीबत
मुन्ना भाई एमबीबीस फिल्म हिट होने के बाद जादू की झप्पी देश में खासी लोकप्रिय हो गई थी। लेकिन ये जादू की झप्पी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए मुसीबत बन गई है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव ने उन्हें झप्पी क्या दी, उनकी आफत हो गई है।
सोशल मीडिया में उनके विरोधियों ने अभियान खड़ा कर दिया कि लालू की कटु आलोचना करने वाला व्यक्ति उन्हीं के साथ गले मिल रहा है। भाजपा ने पूरी दिल्ली में इसको लेकर होर्डिंग लगा दिए।
आहत केजरीवाल को सार्वजनिक मंच से सफाई देनी पड़ी कि लालू की ये झप्पी जबरदस्ती की थी। अब सोशल मीडिया पर चल रहा है कि ऐसा शख्स महिलाओं की रक्षा कैसे करेगा, जिसे न चाहते हुए भी कोई भी व्यक्ति बाहों में भर लेता है।