फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   chain snatching women crime

बाइक सवार ने झपटी दो महिलाओं की चेन

Sat, 06 Sep 2014 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sat, 06 Sep 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर से चेन स्नैचर ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बाइक सवार स्नैचर सेक्टर चार और मॉडल टाउन से दो महिलाओं की चेन झपट ले गया। पुलिस मान रही है कि दोनों वारदातों को एक ही युवक ने अंजाम दिया है।

केस 1
सेक्टर-4 निवासी रेणु झज्जर के बरधाना गांव में अध्यापिका है। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली। कुछ ही दूर हेलमेट लगाए एक युवक बाइक पर आया और गले से चेन छीन फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर लिया गया है।

केस 2
जसबीर कॉलोनी निवासी ज्योति पत्नी विपिन शुक्रवार दोपहर मॉडल टाउन से गुजर रही थी। सुभाष नगर के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति में आए हेलमेट लगाए युवक ने उसके गले में पड़ी डेढ़ तोले की चेन झपट ली और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक अकेला ही था और उसने हेलमेट लगा रखा था। सिविल लाइन थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed