{"_id":"f572858f09dffa08981da2948064f0f3","slug":"chain-snatching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों की तलाश में 3 घंटे नाकाबंदी, 266 चालान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
झपटमारों की तलाश में 3 घंटे नाकाबंदी, 266 चालान
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन झपटमार युवकों का गिरोह शहर पुलिस पर भारी पड़ रहा है।
बुधवार रात को शहर में एक साथ स्नेचिंग की 3 वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
शुक्रवार को दिनभर पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के बीच बैठकों का दौर चला।
बैठकों का असर यह हुआ कि पुलिस ने देर रात तक शहर के सभी चौक-चौराहों पर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच की।
सूनी सड़कों पर भी नाकाबंदी की गई। बृहस्पतिवार की शाम तीन घंटे की नाकाबंदी में ही जांच अभियान के तहत 266 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान कर दिए। वहीं, वारदात के बाद अपराधी इलाके से बाहर न निकल पाएगा, इसके लिए पुलिस योजना तैयार कर रही है। किसी भी वारदात के बाद उस क्षेत्र की घेराबंदी की जाएगी और आसपास थानों की पुलिस अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करेगी।
सीआईए भी रहेगा चौकस
आईजी अनिल राव और एसपी सौरभ सिंह ने दोपहर बाद लघु सचिवालय में डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, तीनों सीआईए प्रभारी के साथ बैठक की। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ सीआईए इंस्पेक्टरों को भी चेन स्नेचरों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष हिदायत दी है। तीनों सीआईए (क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी) के इलाके भी बांटे गए हैं। इनमें सिटी और सिविल लाइन थाना इलाके में सीआईए-1 की टीम काम करेगी। थाना अर्बन एस्टेट और पीजीआई थाना इलाके में सीआईए-2 और सीआईए-3 भी इसी इलाके में थाना प्रभारियों के साथ गश्त करेंगे।
आईजी ने ये दी हिदायतें
- चेन स्नेचिंग व वाहन चोरी की वारदातों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
- अनसुलझे मामलों की रिपोर्ट तलब की।
- शहर के सभी नाकों को दुरुस्त किया जाए।
- सड़क हादसों को रोकने व शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए सुझाव मांगे।
- वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करे।
तीन घंटे चला सघन जांच अभियान
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को शहर की नाकाबंदी कर दी। शाम करीब 5 बजे से जगह-जगह शहर में पुलिस नाके लगे नजर आए। मुख्य चौराहों पर वाहनों की विशेष जांच हुई। तीन घंटों के भीतर 266 वाहनों के चालान किए गए। अधिकतर चालान ट्रिपल राइडिंग, विदाउट नंबर, विदाउट डाक्युमेंट्स से जुड़े रहे।