फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   chain snactching

महिला के कानों से झपटी बाली, कान फटा

Mon, 08 Dec 2014 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Dec 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
नए एसपी आए तो लोगों को सुरक्षा की उम्मीद बढ़ी। अब एक के बाद एक स्नेचिंग की घटनाओं ने सुरक्षा की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


रविवार को थाना सिविल लाइस के अंतर्गत जगदीश कॉलोनी में नेहरा पार्क के पास शाम साढ़े पांच बजे एक बुजुर्ग महिला से तीन बाइक सवार युवक कान का बाला छीन कर फरार हो गए।

बदमाशों की झपट से महिला का कान फट गया और वह गिर गई। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग वहां पहुंचे आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

आर्य नगर के गली नंबर एक निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी (65 वर्ष) ने बताया कि वह शाम के समय जगदीश कॉलोनी के पास स्थित डिपो पर राशन लेने गई थी। वापस आते समय नेहरा पार्क के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पीछे से आए और कान से बाला झपट कर फरार हो गए। झटके की वजह से कान फट गया। शोर सुनकर समाज सेवी अजय सहगल समेत कई लोग वहां पहुंचे और महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने मामले में महिला का बयान रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed