फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   chach encrohment

चाचा! हाथ जोड़े तै कोनी मानते, इब तो समान ठाणा ए पड़ैगा

Sat, 13 Dec 2014 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 13 Dec 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन हाथ जोड़ने और दूसरे दिन फजीहत के बाद आखिरकार शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


भिवानी स्टैंड से सामान उठाना शुरू किया गया तो रेलवे रोड तक सख्ती बनी रही। यहां कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। लेकिन अतिक्रमण हटाओ कमेटी और अफसरों के तेवर किला रोड पर ढीले पड़ गए।

टीम किला बाजार मेें केवल चेतावनी देकर आगे बढ़ गई। शिवाजी कॉलोनी पहुंचे तो रेहड़ी खोमचे वालों पर खूब जोर दिखाया। सभी दुकानों के कब्जों की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


टीम ने दुकानदारों को कहा कि हाथ जोड़े तै कोनी मानते, इब तो समान ठाणा ए पड़ैगा।


इससे पहले, शुक्रवार दोपहर 3 बजे अतिक्रमण हटाओ कमेटी के चेयरमैन एवं पार्षद अनिल के साथ पार्षद सूरजमल रोज, पार्षद बलराज सिंह बल्लू, कार्यवाहक उपनिगम आयुक्त एवं एटीपी के. के. वार्ष्णेय, भू अधिकारी नीरज शर्मा, जोनल टैक्स अधिकारी की टीम मार्केट पहुंची। टीम ने ज्वैलर्स शोरूम संचालकों को बाहर बनी सीढ़ियां तोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से उठाया सामान, विवाद
टीम ने एक हलवाई की दुकान से सामान उठाया तो हंगामा हो गया। दुकानदार ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान के भीतर से सामान उठाया गया है। सामान उठाने को लेकर हाथापाई की नौबत तक आ गई। टीम ने कहा कि 8 से 10 फुट तक अतिक्रमण किया गया है। कमेटी प्रधान ने भी संचालक को कार्यालय में आने की बात कही और कहा कि वीडियोग्राफी और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
कांग्रेसी नेता के शोरूम पर बहस
टीम ने रेलवे रोड पर शोरूम संचालकों का सामान भीतर करवा दिया और कइयों का जब्त कर लिया। कांग्रेस नेता अशोक काका के शोरूम पर अफसर अंगुली दिखाकर बात कहने लगा तो नेता ने भी उसी की भाषा में जवाब दिया। चेतावनी देकर आगे बढ़ गए।
भाजपा पार्षद का अतिक्रमण हटाने से इंकार
रेलवे रोड पर ही भाजपा पार्षद अजय जैन टाटू का भी शोरूम है। दुकान के बाहर छह फुट तक उनके नाम का बोर्ड लगा है। पार्षद सूरजमल रोज भीतर गए और अतिक्रमण हटाने को कहा। दुकानदारों के सामने ही जैन ने कहा कि यह सभी के लिए फायदेमंद है। पार्षद ने कहा कि पहले किला मार्केट का अतिक्रमण हटाया जाए, इसके बाद वे भी हटा लेंगे।  
अग्रसेन चौक पर हंगामा
टीम अग्रसेन चौक पहुंची तो कोने पर मौजूद दो दुकानदारों के साथ बहस हो गई। पार्षद सूरजमल रोज के साथ भी दुकानदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मौके पर ही एसआई मनजीत को बुलाया गया। हाथापाई की नौबत आने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
नरम पड़े तेवर
टीम रेलवे रोड के बाद झज्जर रोड से होते हुए किला रोड पहुंची। शुरू में ही फड़ी वालों के साथ बहस हो गई। दुकानदार ने प्रधान का हवाला देते हुए कहा कि प्रधान ने बोल रखा है कि वो बाहर फड़ी लगा लें। प्रधान बिट्टू सचदेवा को मौके पर बुलाया गया। प्रधान ने कहा कि उन्होंने किसी को ऐसा नहीं कहा। दूसरे दुकानदारों को भी कोरी चेतावनी दी गई। बाद में बाजार के सरपरस्त राजेश टीनू भी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की अपील की।


बनाई लिस्ट, आज होंगे नोटिस चस्पा : वार्ष्णेय
 उन दुकानदारों की सूची बनाई गई है, जिन्होंने बाहर पक्के निर्माण कर रखे हैं। उन्हें सेक्शन 408 के नोटिस दिए जाएंगे। सोमवार तक थड़े नहीं हटाए तो जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed