फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   celebrity_reaction_on_sachin's_retirement

सितारों ने दी मास्टर ब्लास्टर को सलामी

Fri, 15 Nov 2013 08:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Nov 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
celebrity_reaction_on_sachin's_retirement

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस मैच के बाद कभी मैदान में बल्लेबाजी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। इस मौके पर दुनिया भर के सितारे इबादत में झुके हैं।

विज्ञापन


स्टेडियम से लेकर टीवी तक सचिन तेंदुलकर की पारी देखने वाला हर प्रशंसक सचिन को आखिरी बार खेलते देख भावुक था। 24 साल के शानदार करियर में एक से एक रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन को हर कोई अपने अपने माध्यम से शुभकामना संदेश दे रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी सचिन को देने वाले संदेशों की बाढ़ आई हुई है। दुनिया भर के क्रिकेटर, सिने सितारे और नेता सचिन को बधाई संदेश दे रहे हैं।

पढ़िए दुनिया भर के सितारों के संदेश

सचिन के खिलाफ लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर शेन वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा कि सचिन दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। तो दूसरे नंबर पर ब्रायन लारा हैं। ये दोनों खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयावर्धने ने सचिन को ट्वीट करते हुए कहा कि मैं सचिन को उनके 200वें टेस्ट मैच के लिए बधाई देता हूं। उनसे अच्छा रोल मॉडल कोई हो ही नहीं सकता है।

इंग्लैण्ड के आलराउंडर पॉल कोलिंगवुड ने कहा कि वो भी क्या नजारा होता था जब सचिन बैटिंग के लिए मैदान में उतरते थे। मैं उस शानदार माहौल को कभी नहीं भूल सकता हूं।


इसी के साथ युवा इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट लिखते हैं कि जब सचिन ने डेब्यू किया था तब मैं सिर्फ पैदा हुआ था।

कभी तेज गेंदबाजी में सनसनी रहे आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने ट्विटर पर लिखा कि ऑल द बेस्ट लिटिल मास्टर। आप खेल के असली लीजेंड हैं।

खिलाड़ियों के साथ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भी सचिन को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने लिखा कि आप भारत का गर्व और युवाओं के आदर्श हैं।

इंग्लिश गायक और संगीतकार मिक जैगर ने सचिन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते 25 साल अपने करियर में जो तुमने किया उसके लिए धन्यवाद। हम आपको याद करेंगे।

इस के साथ अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि आने वाले दिनों में सिर्फ सचिन सचिन की गूंज सुनाई देगी।

वहीं क्रिकेट को लेकर पहले भी सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे ने सचिन की विदाई पर एक सरप्राइज देने का वादा किया और सचिन का एक टैटू भी बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed