फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   car thieft crime

कार में रुपये छोड़ना पड़ा महंगा, चोरी

Sat, 06 Sep 2014 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sat, 06 Sep 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर कोर्ट कांप्लेक्स के पास चोर कार का शीशा तोड़कर सूटकेस में रखे पौने पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
   टिटोली निवासी रामकुमार कार में सवार होकर बैंक में जमा कराने के लिए चार लाख 70 हजार रुपये लेकर आए थे। पैसा जमा कराने से पूर्व वह किसी कार्यवश कार को कोर्ट कांप्लेक्स के पास खड़ी कर भीतर चले गए।


वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और उनकी गाड़ी में रखा सूटकेस भी गायब था। उन्होंने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। इसी बीच उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके पीछे पहले से ही लगा हुआ था। जैसे ही मौका देखा उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed