{"_id":"696341843f992aa1285a3dd695e4b791","slug":"car-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक का हंगामा, टक्कर में कई घायल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कार चालक का हंगामा, टक्कर में कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 26 Nov 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कार चालक ने मंगलवार देर रात सर्कुलर रोड पर हंगामा कर दिया।
उसने वहां एक रेहड़ी और गली के कोने पर बिजली के खंभे में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से चार-पांच लोग घायल हो गए। हालांकि सभी को हल्की चोट आई हैं। टक्कर के बाद भी चालक नहीं माना और कार रोककर लोगों से उलझ गया। गुस्साई भीड़ ने चालक की धुनाई कर दी। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई।
मंगलवार रात सवा 11 बजे एक आल्टो कार चालक अशोका चौक से सर्कुलर रोड पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक ने पहले अशोका मोड़ पर ही स्थित एक खंभे में टक्कर मारी और उसके बाद उसकी गाड़ी बेकाबू हो गई। किसी तरह कार आगे लेकर चला तो थोड़ी ही आगे चलकर एक रेहड़ी चालक, एक विकलांग और एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर के बाद कार सीधे एक खंभे से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा टूट गया। टक्कर लगने से रेहड़ी वाले को हल्की चोट आई है। विकलांग व्यक्ति ने किसी तरह खुद को बचाया। दो अन्य भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं।
कार से उतरकर झगड़ा करने लगा चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कार से उतरा और झगड़ा करने लगा। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। आर्य नगर चौकी राइडर पहुंचे मामला शांत कर गांधी नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। कार चालक के परिजन भी पहुंचे। गांधी नगर चौकी में देर रात तक दोनों पक्षों के लोग चौकी में मौजूद थे।