फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   canvas 4 launched, price 17,999

गैलेक्सी एस 4 को टक्कर देगा उससे आधी कीमत का ये फोन

Tue, 09 Jul 2013 03:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
canvas 4 launched, price 17,999

बाजार में स्मार्टफोन की होड़ लगी हुई है सारी कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए नए-नए फोन लॉन्च कर रही है। इसमें भारतीय कंपनियां भी पीछे नहीं है। देसी कंपनी माइक्रोमैक्स ने सैमसंग के गैलेक्सी एस 4 को टक्कर देने के मकसद से नया फोन कैनवस 4 बाजार में उतारा है। इसके कुछ खास फीचर ऐसे हैं जो गैलेक्सी एस 4 टक्कर देते हैं।

विज्ञापन


हम आपको कैनवस 4 के ऐसे 10 फीचर बता रहें हैं जो इस फोन को गैलेक्सी एस 4 से बेहतर बनाता है।
विज्ञापन


कीमत
इस फोन की सबसे खास बात इसकी कीमत ही है। इस फोन को कंपनी ने केवल 17,999 रुपए में लॉन्च किया है, जबकि गैलेक्सी एस4 की कीमत 35,000 रुपए है।

डिस्प्ले
कैनवस 4 में 5 इंच की कैपेसिटिव स्क्रीन दी गई है जो 920 x 1080 पिक्सल फुल एचडी सपोर्ट करती है। जबकि गैलेक्सी एस 4 में 5 इंच की कैपेसिटिव टचस्क्रीन है।

साइज
इस फोन की साइज 144.5 X 73 X 8.9 एमएम है, जबकि गैलेक्सी एस4 की साइज 136.6 X 69.8 X 7.9 एमएम है।

प्रोसेसर
कैनवस 4 में 2 गीगाहर्टज कोरटेक्स ए7 क्वाडकोर प्रोसेसर है, जबकि गैलेक्सी एस4 में 1.6 गीगाहर्टज कोरटेक्स ए15 क्वाडकोर प्रोसेसर है।

मेमोरी
इस फोन में 1जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि गैलेक्सी एस4 में 2जीबी रैम और यह फोन 16, 32 और 64जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ उपलब्ध है जिसमें 64जीबी का एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेटिंग सिस्टम
कैनवस 4 में एंड्रॉयड 4.2.1 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसे अपडेट भी किया जा सकता है, जबकि गैलेक्सी एस4 में एंड्रॉयड 4.2.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम है।

कैमरा
इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसके अलावा कैमरे में 6 से ज्यादा इफेक्ट मौजूद हैं जैसे: सीन मोड, 99 फोटो शॉट मोड, स्माइल मोड, पेनोरमा मोड के अलावा कई दूसरे मोड दिए गए हैं। जबकि गैलेक्सी एस4 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अगर इसके फीचर की बात करें तो इसमें डुअल शॉट, एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, स्माइल डिटेक्शन जैसे फीचर हैं।

कनेक्टिविटी
हैंडसेट में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3.5 एमएम ऑडिया जैक, जीपीएस, ऐज, एचएचपीए, वाईफाई, 2जी, 3जी, 4.0 ब्लूटूथ और एनएफसी का फीचर दिया गया है। इस फोन में 4जी की सुविधा नहीं दी गई है जो गैलेक्सी एस4 में है।


बैटरी पॉवर
कैनवास 4 में 2,000 mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर फोन 220 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम और 8 घंटे का टॉक टाइम देता है। जबकि गैलेक्सी एस4 में 2,600 mAH की बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर
अन्य फीचर की बात करें तो इस फोन में खास जेस्चर कंट्रोल और ब्लो टू अनलॉक जैसे फीचर दिए गए हैं। जिससे आप फोन को हाथ के इशारे से चला सकते हैं और फूंक मारकर अनलॉक कर सकते हैं। अगर गैलेक्सी एस4 की बात करें तो उसमें जेस्चर कंट्रोल की सुविधा है लेकिन ब्लो टू अनलॉक की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed