फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   canter fall two died

कंटेनर पलटा, दो पशु व्यापारियों की मौत, तीन घायल

Sat, 29 Nov 2014 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 29 Nov 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
पशुओं से भरा कंटेनर पलट जाने से दो पशु व्यापारियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस से पीजीआई पहुंचाया। हादसा शुक्रवार देर शाम दिल्ली-हिसार नेशनल हाइवे पर इस्माइला गांव के पास एकाएक कार सामने आ जाने पर हुआ।

बिजनौर (यूपी) निवासी पशु व्यापारी सांपला से पशुओं की खरीद कर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक पशु व्यापारी कंटेनर की छत पर बैठे थे। पीजीआई लाने पर बिजनौर के गांव मुराठ निवासी हेमपाल और बिंदर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

अकसर पशु खरीदने आते थे हरियाणा
घायल विजयपाल ने बताया कि वे पशु खरीदने अकसर हरियाणा आते रहते हैं। शुक्रवार को वे सांपला से पशु खरीद कर वापस बिजनौर जा रहे थे। उसके साथ भाई सुक्रमपाल, चचेरा भाई हेमपाल, चाचा बिंदर व शेर सिंह और रूपचंद्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को बचाने के चक्कर में हादसा
विजयपाल ने बताया कि सांपला से निकलने के बाद वे जब गांव इस्माइला के पास पहुंचे तो उनके ट्रक के सामने एकाएक एक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed