{"_id":"234669d02ffe9f46d8dae2c408ad5dc4","slug":"candidate-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी तोड़ी, मारपीट","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी तोड़ी, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Thu, 16 Oct 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सैमाण के बूथ नंबर-1 में हुए विवाद में निर्दलीय प्रत्याशी कश्मीर फरमाणा के साथ मारपीट की गई।
गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। निर्दलीय प्रत्याशी ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के अलावा निर्वाचन अधिकारी से सैमाण के सभी सात बूथों पर पुर्नमतदान करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस एवं निर्वाचन अधिकारियों को दी शिकायत में निर्दलीय प्रत्याशी कश्मीर फरमाणा ने बताया कि वह चुनावी दौरे के समय दोपहर को गांव सैमाण पहुंचे, लेकिन गांव के सभी एक से सात नंबर के बूथों पर इनेलो प्रत्याशी के समर्थकाें ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
उनकी इस हरकत से उन्हें अंदर फर्जी मतदान की शंका हुई तो वह किसी तरह बूथों में अंदर गए।
बूथों पर एक ही व्यक्ति बार-बार ईवीएम का बटन दबा रहा था और बूथ पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा।
जैसे ही उन्होंने इसके सबूत जुटाने शुरू किए इनेलो कार्यकर्ताआें ने उनके मोबाइल फोन आदि छीन लिए और मारपीट करने लगे। मारपीट से बचते हुए वह अपनी गाड़ी तक पहुंचे तो इस दौरान घातक हथियारों से लैस दर्जनों युवक उनकी गाड़ी पर टूट पड़े। वह बिना देरी किए अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि सैमाण गांव में इनेलो समर्थकाें ने बूथों पर कब्जा करके फर्जी मतदान किया। जिसके चलते सभी सातों बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाए। उधर, निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
--------------
निर्दलीय प्रत्याशी कश्मीर फरमाणा की क्षतिग्रस्त गाड़ी। गांव सैमाण व भैणी सूरजन के उक्त स्कूल में हुई मारपीट।