फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cambodia angkor wat temple google streetview

इस तरह घर बैठे दर्शन पाएं, विदेश के प्राचीन विष्णु मंदिर के

Sat, 05 Apr 2014 01:09 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
cambodia angkor wat temple google streetview

कंबोडिया के अति प्राचीन और मशहूर अंकोर वाट मंदिर को अब आभासी रूप से 'गूगल स्ट्रीट व्यू' में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि इस इलाक़े के 100 से भी ज़्यादा ऐतिहासिक स्थलों को 90,000 विहंगम तस्वीरों के ज़रिए देखा जा सकेगा।

गूगल का कहना है कि इन तस्वीरों से पता चलता है कि "कैसे तकनीक सांस्कृतिक धरोहरों को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने के तरीके को बदल सकती है।"

अंकोर वाट का गूगल मैप स्ट्रीट व्यू का इस्तेमाल करने वाले को इन मंदिरों तक जाने वाले रास्तों के घने जाल को दिखाता है।

इन मंदिरों में से एक को संरक्षित करने का एक दशक पुराना प्रोजेक्ट साल 2011 में पूरा हुआ था।
हेरिटेज साइट
angkor wat temple













समाचार पत्र बैंकॉक पोस्ट के अनुसार हर साल बीस लाख पर्यटक अंकोर परिसर की यात्रा करते हैं।

अंकोर क्षेत्र शक्तिशाली खमेर साम्राज्य का हिस्सा था जिसमें किसी वक्त आज के समय के थाईलैंड, लाओस और वियतनाम शामिल थे।

यह मंदिर परिसर नौवीं से 13वीं सदी के दौरान खमेर राजाओं द्वारा बनवाया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र का हेरिटेज स्थल है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व भर में वैश्विक संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण इमारतों को हेरिटेज साइट घोषित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed