फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cabinet min pso son accident

कैबिनेट मंत्री के पीएसओ के बेटे की लापरवाही

Thu, 06 Nov 2014 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 06 Nov 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित नेकी राम कालेज के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार गाड़ी चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते टल गया।
विज्ञापन


दिल्ली बाईपास की ओर से शहर की ओर जा रही टाटा सफारी ने पहले तो खड़ी कार को टक्कर मारी फिर डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर दूसरी साइड में जा पहुंची और अखबार के कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।
रात 10.30 बजे
पुलिस लगातार फोन करने के बाद भी हादसे के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची तब तक गाड़ी चालक मौके से फरार हो चुका था। घंटे बाद पहुंची पीजीआई थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन चालकों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

देर रात दिल्ली बाईपास की ओर से आ रही टाटा सफारी चालक बोहर निवासी पवन ने पावर हाउस चौक के पास लापरवाही से गाड़ी तेज गति में होने के कारण गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रोड की साइड में विजय निवासी प्रेम नगर की स्वीफ्ट कार से टकरा गई। करीब 50 फीट तक कार को घसीटने के बाद गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड में पहुंच गई। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही गाड़ियां भी इसकी चपेट में आने से बच गई। लेकिन इस दौरान अनूप ने बताया कि उसकी बाइक रोड पर खड़ी बाइक थी। जो सफारी गाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। किंतु लगातार फोन करने के बाद पुलिस 11 बजकर 37 मिनट पर पहुंची। तब तक सफारी चालक फरार हो चुका था।
सफारी चालक स्वयं की पहचान बोहर गांव के निवासी के रुप में देकर, घटना के पौने घंटे बाद मौके से गाड़ी लेकर चला गया।
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन चालकों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed