फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   C?k? gh?mpakara yuvaka k? haty? Gonpakr knife murder of youth

चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Mon, 26 May 2014 01:39 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Mon, 26 May 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सामान्य अस्पताल के नजदीक कबीर बस्ती में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की छुरा घोंपकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम को रखा दिया है।

बिहार के जिला चंपारण के मोतीहारी का मूल निवासी सुशील झा बहादुरगढ़ की महावीर पार्क कालोनी में पिछले करीब 27 साल से परिवार के साथ रहा है। वह कालोनी के बाहर दिल्ली-रोहतक रोड पर फलाें की दुकान लगाता है। रविवार देर शाम उसका 19 वर्षीय बेटा सूरज शहर के लाइन पार क्षेत्र में रहने वाली अपनी मामी से मिलने गया था। उसका चचेरा भाई सोनू भी उसके साथ था। वापसी में जब वे सामान्य अस्पताल के पीछे कबीर बस्ती के निकट पहुंचे तो दो-तीन युवकों ने उनसे मोबाइल फोन और नकदी आदि छीनने की कोशिश की। इस पर सूरज ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को कमजोर देख बदमाशों ने सूरज की कमर में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। दूसरी ओर सूरज का भाई सोनू जान बचाकर भाग गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सूरज के पिता सुशील झा और शहर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के रखवा दिया है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed