फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Bus will run without driver

ड्राइवर रहित कार के बाद अब बिना ड्राइवर दौड़ेगी बस

Wed, 09 Sep 2015 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Sep 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
Bus will run without driver

चीन के हेनान प्रांत में चालक रहित बसों का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। चीन की एक बस निर्माता कंपनी ने हाल में इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बस निर्माता कंपनी युतोंग बस कंपनी लि. के मुताबिक उसकी 10.5 मीटर की इस चालक रहित हाइब्रिड बस ने झेंगझू शहर को केफेंग शहर को जोड़ने वाली सड़क पर लगभग 32.6 किलोमीटर का सफर तय किया।
विज्ञापन

मैन्यूल मोड में भी बदली जा सकती है बस

Bus will run without driver

चालक रहित बस ने सड़क पर सभी 26 यातायात लाइटों, स्वत: लेन बदलने और दूसरे लेन में जाकर वाहनों को ओवरटेक करने सहित सभी जांच प्रक्रियाओं को पास कर लिया है। बस में दो कैमरे, चार लेजर रडार, वेव रडार और नेविगेशन प्रणाली लगी हुई है।

कंपनी के उप मुख्य इंजीनियर तांग वांग के अनुसार "ये बसें चालक रहित मोड से मैन्यूल मोड में बदली जा सकती हैं।"

तांग के अनुसार इन बसों के इस्तेमाल से पहले प्रौद्योगिकी में सुधार और मुकम्मल कानूनी प्रावधानों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed