{"_id":"24278a5c277b2fbe0076f40980b367aa","slug":"bus-fire-increase-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर भी जेब होगी ढीली","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दिल्ली रोड पर भी जेब होगी ढीली
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के आखिर तक रोहतक से दिल्ली का सफर और महंगा हो जाएगा।
दिसंबर से दिल्ली रोड पर रोहद गांव के पास टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। यहां रोजाना यात्रा करने वालों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
अभी तक बिना टोल दिए फर्राटा भर रहे लोगों को सपाट रोड पर यात्रा करने का टोल चुकाना होगा। यहां टोल प्लाजा शुरू करने की पूरी तैयारी हो गई है। कुछ मेंटिनेंस का काम बाकी है।
नवंबर के आखिर तक काम पूरा हो जाएगा और दिसंबर में वसूली शुरू करने की तैयारी है। यहां के लिए अभी रेट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
मकड़ौली और डीघल वाली छूट यहां नहीं
रोहद टोल के आसपास गांव के लोगों या किसानों को वह छूट नहीं मिलेगी, जो मकड़ौली और डीघल टोल के आसपास के गांवों को मिलती है। इन दोनों टोल के आसपास के गांवों के किसानों के वाहनाें को तो छूट है ही साथ ही छोटे कामर्शियल वाहनों को भी 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। बाकायदा प्रशासन की ओर से पास जारी किया जाता है। छूट की राशि प्रदेश सरकार की तरफ से भरी जाती है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार की तरफ से यह नीति लागू की गई थी। तब तक इस टोल पर वसूली शुरू नहीं हुई थी। अब इस टोल के अधिकारियों का कहना है कि उस नीति में यह टोल नहीं आएगा। यहां पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। सवाल उठता है कि एक प्रदेश और एक जिले में टोल की दो नीतियां। टोल अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी हां में हां मिला रहे हैं। उनका भी मानना है कि इस टोल में पुरानी सरकार की ओर से लागू छूट नहीं लागू होगी।
टोल शुरू करने की तैयारी तेज
संबंधित कंपनी वेस्ट हरियाणा हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से टोल शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। टोल पूरी तरह से वसूली के लिए तैयार है। इसमें लाइट, इंडीकेटर, शाइन बोर्ड, रेट बोर्ड सहित सीसीटीवी और डिस्प्ले आदि लगाए जा रहे हैं। केवल रेट आने का इंतजार है। रेट आते ही यहां वसूली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
--
क्या कहते हैं टोल कंपनी के अधिकारी
नवंबर में टोल का काम पूरा हो जाएगा। टोल रेट अभी तय नहीं हुए हैं। रेट आने का इंतजार है। दिसंबर से वसूली शुरू होने की पूरी संभावना है। टोल प्लाजा के मेंटिनेंस का कुछ काम बाकी है, जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। छूट के मामले में इस टोल के लिए पिछली सरकार ने कोई निर्देश जारी नहीं किया था।
रमेश सिंह, निदेशक, वेस्ट हरियाणा हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड।
--
क्या कहते हैं प्रशासनिक अधिकारी
छूट का प्रावधान पूर्व प्रदेश सरकार ने केवल मकड़ौली और डीघल के लिए जारी किया था। उक्त निर्देश में दिल्ली रोड पर स्थित टोल का जिक्र नहीं है। ऐसे में यहां के लिए कोई पास या छूट फिलहाल नहीं है।
दलबीर सिंह, एसडीएम, रोहतक।
मकड़ौली और डीघल टोल पर रेट और छूट
जिले के इन दोनों टोल पर ट्रैक्टर ट्राली, एंबुलेंस, शव वाहन और पुलिस वाहन आन ड्यूटी पर छूट है। अन्य के रेट इस प्रकार हैं
एक तरफ दोनों तरफ
कार-जीप 110 165 रुपये
एलसीबी टाटा 407 170 250
ट्रक बस 335 505
ट्रक हैवी वाहन 10 चक्का 505 760
ओवर साइज वाहन ट्रेलर 760 1005
---
छूट का प्रावधान
पूर्व सरकार द्वारा जारी प्रावधान में टोल से 0 से 20 किमी. परिधि के गांवों की कार पर 75 प्रतिशत की छूट है। यानी 225 में से महज 55 रुपये जमा कर पास बनता है। टाटा 407 आदि पर 50 प्रतिशम मंथली रेट के आधार पर छूट है। मंथली पास रेट है 5590 रुपये, पास के गांव को देने होंगे 2754 रुपये। शेष प्रदेश सरकार वहन करती है। जबकि बस के मंथली पास रेट 11233 में से महज 5620 रुपये ही जमा करने पड़ते हैं।
ये भी जानिए
रोहतक-रेवाड़ी-बावल मार्ग
खर्चा हुआ: 650 करोड़ रुपये
कंपनी टोल वसूलेगी: 28 साल
टोल शुरू हुआ: एक सितंबर, 2013
रोहतक से रेवाड़ी के बीच डीघल और गंगायचा जाट में टोल बूथ हैं।
रोहतक-पानीपत मार्ग
खर्चा हुआ: 1221 करोड़ रुपये
कंपनी टोल वसूलेगी: 2035 तक
टोल शुरू हुआ: 9 जनवरी, 2014
रोहतक से पानीपत के बीच मकड़ौली व डाहर में टोल बूथ हैं।
आगे क्या:
शहर से निकलते ही चुकाना होगा टोल
रोहतक से निकलने वाले दो मार्गों पर पहले से ही चार टोल हैं। इनमें रोहतक-रेवाड़ी टोल पर दो जगह डीघल और गंगायाचा। रोहतक-पानीपत रोड पर दो जगह मकड़ौली और डाहर। अब दिल्ली रोड पर भी रोहद के पास टोल लगेगा। फिलहाल रोहतक से हिसार व रोहतक से जींद मार्ग पर काम चल रहा है। काम पूरा होते ही इन मार्गों पर भी टोल टैक्स लगने लगेगा। संभावना है कि 2016 तक इन मार्गों पर काम पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में भिवानी मार्ग को छोड़कर रोहतक से निकलने वाले हर मार्ग पर लोगों को टोल टैक्स देना पड़ेगा।